फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crime graph increased in Sirsa, Miscreants held PWD B&R employee hostage, beat him with sticks

सिरसा में क्राइम का ग्राफ बढ़ा: बदमाशों ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कर्मचारी को बंधक बनाया, लाठी-डंडों से पीटा

Wed, 20 Sep 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 20 Sep 2023 12:12 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सिरसा में पीडब्ल्यूडी विभाग में पलंबर का कार्य करता है। बीते दिन वह चंडीगढ़िया मोहल्ला सिरसा में खालसा स्कूल के पास गली में काम कर रहा था। उसी दौरान बदमाश जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए। जिसके बाद बेल्ट, लाठी- डंडों से मारपीट की। 

विज्ञापन
Crime graph increased in Sirsa, Miscreants held PWD B&R employee hostage, beat him with sticks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में रंजिश के चलते पीडब्ल्यूडी बीएंडआर में प्लंबर का काम करने वाले एक कारिंदे का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में प्रवेश कुमार उर्फ पेची पुत्र वजीर चंद निवासी अहमदपुर ने बताया कि वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सिरसा में पीडब्ल्यूडी विभाग में पलंबर का कार्य करता है। बीते दिन वह चंडीगढ़िया मोहल्ला सिरसा में खालसा स्कूल के पास गली में काम कर रहा था। उसी समय तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके पास पहुंचे और उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


उक्त युवक उसे रानियां गेट पर एक कमरे में ले गए और वहां पर बंधक बना लिया। ऐसे में वहां पर प्रज्वल पंडित व विक्की गोडर भी उपस्थित थे। उक्त पांचों ने उसे वहां पर बेल्ट, लाठी , डंडों से मारपीट की। तभी एक युवक ने उसकी वीडियो भी बना ली है। जिसके बाद एक युवक उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर खालसा स्कूल के पास छोड़ कर मौके से भाग गए और जाते हुए जाति सूचक गालियां भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि पहले भी उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके चलते उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिससे रंजिश रखते हुए उन्होंने उसके साथ अब फिर से मारपीट की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed