{"_id":"61fad3e6e2580c1c4e56afc4","slug":"cheated-on-50-women-in-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: झांसा देकर 50 महिलाओं से ठगी, रुपये मांगे तो कहा- पर्ची में सभी का नाम लिखकर आत्महत्या कर लेंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: झांसा देकर 50 महिलाओं से ठगी, रुपये मांगे तो कहा- पर्ची में सभी का नाम लिखकर आत्महत्या कर लेंगी
Thu, 03 Feb 2022 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:26 AM IST
सार
लोन और बेटियों को दहेज का सामान देने का झांसा दे 50 महिलाओं से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। रानियां थाना पुलिस ने 60 वर्षीय महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिलाओं ने आठ और दस हजार रुपये पहले जमा करवाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में महिलाओं से आठ और दस हजार रुपये जमा करवा उनको लोन देने और बेटियों की शादी में दहेज का सामान देने का झांसा देकर दो महिलाओं ने करीब 50 महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर ली। एक ही गांव की करीब 50 महिलाओं से ठगी होने की शिकायत पर रानियां थाना पुलिस ने रानियां की ढाणी बंगी निवासी छिंद्र कौर व नानूआना रोड नजदीक आईटीआई निवासी सुमन उर्फ अमरजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिलाओं ने ठगी होने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को भी भेजी है। जिसके बाद सिरसा पुलिस ने ऐलनाबाद के डीएसपी के माध्यम से जांच करवाई। मामला सही पाए जाने के बाद दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
20 दिसंबर 2021 को पुलिस को दी शिकायत में ढाणी बंगी निवासी चरणजीत कौर ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करती है। गांव में रहने वाली 60 वर्षीय छिंद्र कौर नानूआना रोड, रानियां निवासी सुमन उर्फ अमरजीत कौर को साथ लेकर करीब दो साल पहले उनके पास आई। उन्हें बताया कि वह लोन कंपनी में काम करती हैं। आरोपी महिलाओं ने कुछ राशि जमा करवाने पर कंपनी की ओर से लोन देने और दहेज का सामान देने का झांसा दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने उन्हें आठ हजार रुपये लोन फाइल के जमा करवाने हैं। इसके बाद उनको 1 लाख 80 हजार रुपये का लोन कंपनी की ओर से मिल जाएगा। जिस औरत की बेटियों की शादी होने वाली है, वे दस हजार रुपये अतिरिक्त जमा करवा दे तो उसे एक लाख रुपये का दहेज का सामान मिलेगा, जिसका कोई रुपया नहीं लगेगा। छिंद्र कौर ने गांव की 42 औरतों से 8-8 हजार रुपये लिए तथा आठ औरतों से 10-10 हजार रुपये दहेज का सामान दिलवाने के लिए जमा करवा लिए। आरोपितों ने महिलाओं से चार लाख 16 हजार रुपये की राशि इकट्ठी की।
इसके लिए उन्होंने महिलाओं के फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड की फोटो कापियां भी जमा करवाई। जिन पर उनके अंगूठे लगवाए व हस्ताक्षर करवाए और कुछ खाली फार्मों व कागजों पर भी अंगूठे व साइन करवाए। उसके बाद वे कोरोना का बहाना बना कर उन्हें झांसा देती रही। काफी समय निकलने के बाद भी आरोपियों ने किसी भी औरत को लोन नहीं दिलवाया।
पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें एक बार दहेज में देने वाला सामान गांव में लाकर दिखाया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने बार बार आरोपियों छिंद्र कौर व सुमन से तकाजा किया तो उन्हें धमकी दी कि हमारे पास कोई रुपये नहीं है।
अगर हमारे खिलाफ कोई शिकायत की तो वे आत्महत्या कर लेंगी। पर्ची में उन सब औरतों का नाम लिख देंगी कि इनकी वजह से हमने आत्महत्या की है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीशपाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।