{"_id":"5883a9734f1c1b7649efe065","slug":"case-on-rice-mill-owner-crime-news-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल मालिक ने की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिल मालिक ने की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
women constable police
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सकता खेड़ा स्थित खालसा राइस मिल मालिक ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से लाखों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राकेश कुमार आर्य की शिकायत पर राइस मिल के मालिक मंजीत सिंह और उसके पार्टनर जवाहर नाथ ट्रेडिंग कंपनी सिरसा के संचालक सोनू के खिलाफ फर्जी कागजात तैयार करने, धोखाधड़ी और साजिश रचने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सकता खेड़ा में पंजाब के जिला मानसा के गांव फतेहपुर निवासी मंजीत सिंह की खालसा राइस मिल है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से मिलिंग के लिए खालसा राइस मिल को धान की आपूर्ति की गई थी। मिल मालिक मंजीत सिंह को मिलिंग के लिए जमानत के तौर पर सात लाख की विभाग के नाम एफडी करवानी थी। मंजीत सिंह ने अपने पार्टनर मैं. जवाहर नाथ ट्रेडिंग कंपनी सिरसा के संचालक सोनू के साथ मिलकर विभाग से धोखाधड़ी की साजिश रची।
विज्ञापन
ऐसे की धोखाधड़ी
डबवाली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नाम सात लाख की एफडी की बजाय 18 अक्तूबर 2016 को सात सौ रुपये की एफडी करवा दी। इसके बाद फर्जी कागजात तैयार करके विभागीय अधिकारियों को थमा दिए।
विज्ञापन
मैं. जवाहर नाथ ट्रेडिंग कंपनी सिरसा के संचालक सोनू ने कागजातों में गारंटर के तौर पर अपना अकाउंट नंबर दिया था। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राकेश आर्य का कहना है कि जांच के दौरान राइस मिल मालिक मंजीत सिंह की धोखाधड़ी पकड़ी गई। सोनू ने कागजों में जो अकाउंट नंबर दिया, वह उसका नहीं बल्कि सतबीर सिंह नाम के किसी शख्स का निकला। दोनों के खिलाफ हुडा चौकी में शिकायत दी गई।
जांच अधिकारी एएसआई रण सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।