{"_id":"58a49e604f1c1be164d83c51","slug":"blackmaling-in-rape-case-crime-news-case-on-five-people-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग, मांगे पांच लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग, मांगे पांच लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल करने वाली महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये लोग कई दिनों से कालांवाली निवासी एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर पांच लाख की डिमांड कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कालांवाली निवासी बलवान सिंह (बदला हुआ नाम) ने बड़ागुढ़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि गांव बप्पा निवासी लखबीर सिंह कुछ दिन पहले उसे अपने किसी परिचित से मिलवाने ले गया था। मकान में घुसते ही तीन व्यक्ति और एक महिला कमरे से निकले। इसके बाद इन लोगों ने उसे महिला के साथ कमरे में बंद कर दिया। एक दिन तक उसे कमरे में बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला ने उसके साथ जबरदस्ती की। इन लोगों ने उसकी फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद लखबीर सिंह ने उससे कहा कि पांच लाख रुपये लाकर दो, नहीं तो तुझे रेप के केस मेें फंसा देेंगे और महिला के साथ खिंची फोटो और वीडियो लोगों में सीडी बनाकर बांट देंगे। इसके बाद बलवान सिंह ने बड़ागुढ़ा थाने में जाकर पुलिस वालों को सारी आपबीती बताई और अपनी शिकायत दी।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर एक महिला, लखबीर सिंह, भान सिंह, चरण सिंह, लक्षण के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और बंधक बनाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्षता से जांच शुरू कर दी गई है, जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
यादविंद्र सिंह, थाना प्रभारी