{"_id":"57f292da4f1c1b8a3226fa18","slug":"bhrun-ling-jaanch-abortion-doctor-arrest-cought-red-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"काेख्ा का दुश्मन : भ्रूण लिंग जांच करते डॉक्टर गिरफ्तार, जमानत पर छूटा तो फिर करने लगा जांच, पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काेख्ा का दुश्मन : भ्रूण लिंग जांच करते डॉक्टर गिरफ्तार, जमानत पर छूटा तो फिर करने लगा जांच, पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
डाॅक्टर अरेस्ट
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को सिंगला नर्सिंग होम पर छापेमारी करके अस्पताल संचालक डॉ. पवन सिंगला को भ्रूण लिंग जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी डॉक्टर पर पहले भी केस दर्ज है। करीब तीन साल से जमानत पर चल रहा था। पुलिस ने चिकित्सक समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार करके छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीआईए सिरसा को सूचना मिली थी कि सिरसा के एक निजी अस्पताल का पीआरओ बिजेंद्र सिंह निवासी गांव बुर्जभंगू लिंग जांच करवाता है। उन्होंने गर्भवती आशा वर्कर को ग्राहक बनाकर बिजेंद्र से संपर्क साधा। उसने लिंग जांच करवाने की एवज में पैंतीस हजार रुपये की मांग की। सौदा तीस हजार रुपये में तय हो गया।
विज्ञापन
उसे सोमवार को सुबह आठ बजे पीआरओ ने लिंग जांच करवाने के लिए डबवाली-सिरसा रोड पर स्थित गांव पंजुआना बुलाया गया। कॉल आते ही स्वास्थ्य विभाग, सीआईए सिरसा तथा सीआईडी डबवाली की टीम तैयार हो गई। आशा वर्कर, उसका पति तथा एक महिला पुलिसकर्मी कार में सवार होकर पंजुआना पहुंचे। बस अड्डा पर बाइक खड़ी करके बिजेंद्र उनकी कार में सवार हो गया। औढ़ां पहुंचकर उसने उपरोक्त से तीस हजार रुपये ले लिए। बस अड्डे पर खड़ी कालांवाली निवासी बेअंत कौर को कार में सवार करके वह खुद गाड़ी से उतर गया।
विज्ञापन
डबवाली पहुंचने तक बेअंत कौर खुद को सरकारी मुलाजिम बताते हुए गाड़ी में बैठी रही। उसने आशा वर्कर तथा महिला पुलिसकर्मी को उतारकर गांव चन्नू (श्री मुक्तसर साहिब) निवासी रमनदीप कौर तथा गांव मसीतां निवासी शारदा के साथ ऑटो रिक्शा में बैठा दिया। दोनों ग्राहक को लेकर सिंगला नर्सिंग होम में पहुंची।
कुछ कागजात पर अंगूठे लगाने के बाद अस्पताल संचालक डॉ. पवन सिंगला उसकी कोख में भ्रूण लिंग जांच करने लगा। जैसे ही उसने रिपोर्ट दी। उप सिविल सर्जन वीरेश भूषण तथा राजकुमार ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर चौटाला रोड पर ग्राहक का इंतजार कर ही बेअंत कौर को भी पुलिस ने धर दबोचा। टीम ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी। पुलिस ने अस्पताल संचालक सहित उपरोक्त तीनों महिलाओं को गिरफ्तार करके छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एमबीबीएस पवन सिंगला को करीब तीन साल पहले गिरफ्तार किया गया था। खुद को सरकारी मुलाजिम बताने वाली बेअंत कौर एक निजी अस्पताल में एएनएम है। धंधे में संलिप्त भंगू निवासी बिजेंद्र तथा उसके साथी रामकुमार उर्फ राम निवासी सिरसा के गिरफ्त में आने के बाद अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा होगा।
-वीरेश भूषण, उप सिविल सर्जन, सिरसा