फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Air Fire in Sirsa threatening to leave village, police filed case against mother, father and son

Sirsa: गांव छोड़कर जाने की धमकी देकर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने मां, बाप और बेटे पर किया केस दर्ज

Fri, 26 May 2023 11:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 26 May 2023 11:49 AM IST
सार

वीरवार को जसकरण ने शाम साढ़े सात बजे अवैध पिस्तौल लेकर उसके घर के बाहर पहुंच गया। उसने घर के दरवाजे पर पहुंचते ही उसे जातिसूचक गालियां निकाली और पुलिस को शिकायत देने का मजा चखाने की बात कहते हुए उस पर फायर कर दिया। गोली से बचने के लिए वह जमीन पर बैठ गया और गोली उसे ऊपर से निकल गई।

विज्ञापन
Air Fire in Sirsa threatening to leave village, police filed case against mother, father and son
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में जातिसूचक गालियां निकालने, फायर करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत के आधार पर बडागुढ़ा पुलिस ने मां, बाप और बेटे पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मलकीत सिंह पुत्र इंद्राज सिंह मेघवाल निवासी गांव रघुआना ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले जसकरण सिंह से उसका करीब तीन से चार माह पहले झगड़ा हुआ था। उस समय जसकरण ने अवैध पिस्तौल से उस पर फायर किए और साथ गाली गलौच करते हुए गांव छोड़कर भाग जाने की धमकी देते गोलियां से भून देने की भी चेतावनी दी।

विज्ञापन


शिकायत देने का मजा चखाने की बात कहते हुए उस पर फायर किया
जिसके बाद उसने मामले की शिकायत बडागुढ़ा थाना में दी। लेकिन पंचायत ने इलेक्शन के चलते उसका थाने में पहुंचकर राजीनामा करवा दिया। जिसके पश्चात अब फिर से वीरवार को जसकरण ने शाम साढ़े सात बजे अवैध पिस्तौल लेकर उसके घर के बाहर पहुंच गया। उसने घर के दरवाजे पर पहुंचते ही उसे जातिसूचक गालियां निकाली और पुलिस को शिकायत देने का मजा चखाने की बात कहते हुए उस पर फायर कर दिया। गोली से बचने के लिए वह जमीन पर बैठ गया और गोली उसे ऊपर से निकल गई।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए अपने भाई के घर में चला गया। जसकरण ने उस पर फिर से फायर कर दिया। लेकिन वह बच गया। जिसके पश्चात अब उसने मामले की शिकायत बडागुढ़ा थाना पुलिस को दी है। वहीं उसने आरोप लगाया की जसकरण सिंह को उकसाने में उसकी मां बलजीत कौर व पिता गुरदेव सिंह का हाथ है। पुलिस ने मामले की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed