फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident in Sirsa, Sirsa Crime, dead body found, Hindi News, Sirsa News

सादुल ब्रांच में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद

Sun, 27 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 27 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accident in Sirsa, Sirsa Crime, dead body found, Hindi News, Sirsa News
हादसे के बाद पु‌लिस - फोटो : Bureau

होली के दिन भाखड़ा नहर की सादुल ब्रांच में डूबे दो लोगों के शव शनिवार दोपहर बाद बरामद हो गए। संगरिया के सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शवों को उनके वारिसों को सौंप दिया।

विज्ञापन


शनिवार करीब पौने एक बजे शव थोड़ी-थोड़ी दूरी में पानी के ऊपर बहते हुए दिखाई दिए। दोनों को बाहर निकाला गया। पहचान होने पर पुलिस शवों को संगरिया के सरकारी अस्पताल में ले गई। शवों की पहचान होते ही परिजनों के सब्र का बांध टूट गया। रह-रहकर फूट रही रुलाई थमने का नाम नहीं ले रही थी।
विज्ञापन


रिश्तेदार व पड़ोसी उन्हें ढाढंस बंधाने में जुटे रहे। ननिहाल में रंग खेलने के बाद नहर पर नहाने आया चौटाला निवासी कालूराम नौंवी कक्षा में पढ़ता था। वह तीन भाइयों में मंझला था। उसके पिता डीसी सिंह चौटाला गांव में मजदूरी करते हैं। संगरिया निवासी मृतक सोनू ग्रोवर छह बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी के साथ वेटर का काम करता था। उसके सिर पर पिता का साया नहीं था। सभी लोग उस दिन को कोस रहे थे जब वे दोस्तों संग नहर पर नहाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि होली के रंग छुड़ाते वक्त संगरिया कस्बे के वार्ड पांच निवासी सोनू ग्रोवर तथा कांकरिया बास चौटाला निवासी कालूराम पानी की तेज धारा में डूबने से बह गए थे जबकि तीन अन्य राकेश गोदारा, गोविंद व गोविंद कुमार को डूबने से बचा लिया गया। गोताखोर भी दोनों के शव ढूंढने में नाकाम रहे। दो दिनों से कोई सुराग नहीं लगने पर परिजन दिन-रात नहर पर निगरानी कर रहे थे। पहले सोनू का शव मिला। 40 मिनट के अंतराल में कालूराम का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही सबने राहत की सांस ली। जांच अधिकारी एएसआई मघर सिंह ने बताया कि मृतक सोनू के चाचा महेंद्र सिंह व कालू के चाचा अमरजीत के ब्यान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed