{"_id":"605d832f8ebc3eda731b9d91","slug":"a-man-murdered-at-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में वारदात : सिरसा में प्रवासी मजदूर का लहूलुहान शव मिला, आपसी झगड़े में गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में वारदात : सिरसा में प्रवासी मजदूर का लहूलुहान शव मिला, आपसी झगड़े में गई जान
Fri, 26 Mar 2021 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाथूसरी चौपटा/सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाथूसरी चौपटा/सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
हत्या की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में सिरसा के गांव जमाल में एक प्रवासी मजदूर की कस्सी मारकर हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि दो प्रवासी मजदूर सतबीर और फूल सिंह के आपसी झगड़े में ही फूल सिंह ने अपने साथी सतबीर को कस्सी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जमाल चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव जमाल में पानीपत जिले से सतबीर सिंह और हिसार से फूल सिंह पिछले 6 महीने से दिहाड़ी का काम कर रहे थे। दोनों ग्रामीण ओमप्रकाश के नोहरे में ठहरे हुए थे। नोहरे के मालिक ओमप्रकाश ने जमाल चौकी पुलिस को सूचना दी कि पानीपत से आए सतबीर का शव नोहरे में पड़ा है और उसका साथी फूल सिंह फरार है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों मजदूर कल दिन में आसपास के खेतों में सरसों की कटाई के काम में जुटे हुए थे और रात को दोनों ने आकर खाना खाया और शराब भी पी। आशंका है कि दोनों में कोई झगड़ा हुआ होगा तभी फुल सिंह ने सतबीर पर कस्सी से वार कर दिया। जिससे सतबीर की मौत हो गई। सुबह घर वालों ने जाकर देखा तो सतबीर लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। इसकी सूचना उन्होंने जमाल चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर आकर शव को कब्जे में लिया और सतबीर के परिजनों को सूचना दी। फूल सिंह फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन