फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सक्रिय लूट गिरोह ने शहर में दिया छठी वारदात को अंजाम

सक्रिय लूट गिरोह ने शहर में दिया छठी वारदात को अंजाम

Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सक्रिय लूट गिरोह ने शहर में दिया छठी वारदात को अंजाम
बाइक सवार से चाकू की नोंक पर छीने दस हजार रुपये,
विज्ञापन

सिरसा। शहर में सक्रिय लुटेरों ने बुधवार तड़के वाल्मीकि चौक के पास बाइक सवार तीन युवक एक व्यक्ति से दस हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित राम कुमार निवासी नाथूसरी सब्जी बेचने का काम करता है। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने राम कुमार का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नाथूसरी निवासी रामकुमार सब्जी बेचने का काम करता है। बुधवार तड़के वह सिरस सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आया था। करीब पांच बजे वह रानियां रोड स्थित सब्जी मंडी में जा रहा था। इस दौरान वाल्मीकि चौक के पास बाइक सवार तीन युवक उसे रुकवाया। बाइक रोकते ही तीनों युवकों ने चाकू की नोंक पर उसकी जेब में रुपये छीन लिए। इसके बाद तीनों आईटीआई रोड की ओर फरार हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। रात तक पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन

15 दिनों में छह वारदात
शहर में लूटपाट की घटनाओं का सिलसिला 18 अगस्त की रात से शुरू हुआ था। 18 अगस्त को मेडिकल स्टोर संचालक विजय कुमार से बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लाख रुपये की नगदी लूट ली थी। इसके बाद 24 अगस्त देर रात सदर बाजार में बाइक सवार तीन बदमाशों ने महावीर कॉलोनी की गली नंबर आठ निवासी 65 वर्षीय सीनियर सिटीजन सुरेश से लूटपाट की थी। लुटेरे उसके हाथों से सोने की दो अंगूठियां छीनकर ले गए। 27 अगस्त को डबवाली रोड पर नकाबपोश दो बाइक सवार युवक गांव चाड़ीवाला निवासी किसान मुख्तयार सिंह को धक्का देकर उसकी जेब से आठ हजार रुपये की नगदी छीनकर फरार हो गए। दो सितंबर अगस्त को बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी महेंद्र कुमार को धक्का देकर उसकी जेब फाड़कर ले गए। हालांकि जेब में रुपये की बजाए रोटियां थी। इसी दिन लुटेरों ने रेहड़ी संचालक सुभाष सैनी से दस हजार रुपये छीने। बुधवार तड़के हुए लुटेरों ने शहर में छठी वारदात को अंजाम दिया है। अभी तक पुलिस एक में मामले में लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed