फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एक ही रात में दो घरों से लाखों के स्वर्णाभूषण व नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

एक ही रात में दो घरों से लाखों के स्वर्णाभूषण व नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 10 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात में दो घरों से लाखों के स्वर्णाभूषण व नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
एक ही रात में दो घरों से लाखों के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली। उपमंडल के गांव मुन्नावाली में अलसुबह करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने गांव की फिरनी पर जल घर के समीप स्थित दो घरों में सेंध लगाकर 1 लाख की नकदी और 15 तोले सोने व 700 ग्राम चांदी के गहने चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

गांव वासी जय सिंह पुत्र लाल चंद कासनिया और राजबीर फौजी पुत्र काशी राम का परिवार अपने घरों में सो रहा था। इस दौरान चोर फिल्मी अंदाज में दोनों घरों में दाखिल हुए और घर के कमरे में रखी अलमारी, पेटी और दीवार में फिट अलमारी के ताले तोड़ कर लाखों के गहने और नकदी चोरी करके ले गए। जय सिंह कासनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खाना खाने के बाद देर रात्रि वह अपने घर में पहली मंजिल पर सोये थे। करीब सुबह 5 बजे जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी सीढ़ियों का गेट दुपट्टे से बंद किया हुआ था। उन्हें घर में कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा हुआ। उन्होंने नीचे आकर परिवार के अन्य सदस्यों को उठाया तो पता चला कि घर के सभी कमरों में रखी अलमारी व पेटियों के ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जय सिंह ने बताया कि उनकी ताई की मृत्यु के बाद उनकी स्मृति में एक दिन पूर्व ही पानी ढाल का कार्यक्रम रखा था। अज्ञात चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली और तिजोरी का ताला तोड़ कर घर में रखी करीब 57 हजार रुपये की नकदी, 10 तोले के आभूषण एवं 700 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। उधर, उनके पड़ोसी राजबीर के घर पर भी चोरों ने सेंधमारी कर करीब 40 हजार रुपयों की नकदी, 5-6 तोले सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed