फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डीएसपी ने महिला थाने को सौंपी मामले की जांच, दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

डीएसपी ने महिला थाने को सौंपी मामले की जांच, दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

Fri, 29 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी ने महिला थाने को सौंपी मामले की जांच, दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में कार्यरत रही अनुबंधित महिला कर्मचारी ने विश्वविद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर डीएसपी मुख्यालय रविंद्र सिंवर से मुलाकात की। महिला कर्मचारी ने डीएसपी को पुलिस अधीक्षक के नाम एक शिकायत पत्र भी सौंपा।

महिला कर्मचारी ने शिकायत में डीएसपी को बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि डिप्टी रजिस्ट्रार आए दिन छुट्टी के बाद भी अक्सर उसे अपने ऑफिस में बुलाते रहते हैं। जब वह समय बीत जाने के बाद भी जाने के लिए कहती है तो जबरदस्ती बैठने के लिए कहते हैं और नौकरी से निकलवाने की धमकी भी देते हैं। आरोप है कि डिप्टी रजिस्ट्रार ने कई बार उसे व उसकी साथी महिला कर्मचारी को छुट्टी के बाद ऑफिस में बैठाए रखा। जबकि वहां कोई अन्य पुरुष कर्मचारी नहीं था। उससे कई बार अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर उसका तबादला लेखा शाखा से वीसी विंडो में कर दिया। महिला कर्मचारी का यह भी आरोप है कि उसका मानसिक व शारीरिक शोषण करने की नीयत से यह तबादला किया गया और मामले का खुलासा हुआ तो उसे नौकरी से ही हटा दिया। महिला कर्मचारी ने विवि प्रशासन पर आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में अभी तक डिप्टी रजिस्ट्रार पर कार्रवाई नहीं हुई है। महिला कर्मचारी ने अंदेशा जताया है कि विश्वविद्यालय में बनने वाली जांच कमेटियां मामले की जांच को प्रभावित कर सकती है। क्योंकि डिप्टी रजिस्ट्रार की विश्वविद्यालय के उच्चाधिकारियों से सीधी सेटिंग है और इस पहचान के बलबूते वह यूनिवर्सिटी में बनने वाली जांच रिपोर्ट में दखल अंदाज कर सकता है। इस मौके पर सिरसा विकास मोर्चा के संयोजक प्रदीप सचदेवा, नॉन टीचिंग यूनियन के महासचिव कुलदीप गहलावत, कोषाध्यक्ष रविंद्र सैनी, सचिव सुरेंद्र, आउट सोर्सिंग के प्रधान मांगेराम, महासचिव अनिल कुमार, पूर्ण कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिला उप प्रधान महेंद्र बैनीवाल, इनसो नेता कर्ण कस्वां, मनोज भांभू, मान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed