फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दो सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

दो सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत
दो सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
विज्ञापन

सिरसा। जिले में हुए दो अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में पहचान के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
पहले मामले में गांव चिलकनी ढाब निवासी करीब 40 वर्षीय कृष्णलाल पुत्र अपने पुत्र 19 वर्षीय अशोक व गांव का ही राममूर्ति पुत्र काशीराम तीनों एक ही बाइक पर गांव से ऐलनाबाद जा रहे थे। इस दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक तेल टैंकर सिरसा की ओर आ रहा था। गांव पोहड़का व भुर्टवाला के बीच आंधी के कारण तेल टैंकर व बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र कृष्ण व अशोक की मौके पर मौत हो गई, जबकि राममूर्ति अस्पताल में भर्ती है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना बारे जानकारी दी। पुलिस ने शवों और घायलों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरे हादसे में गांव मंगाला के निकट ट्राले की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। राजस्थान के गांव रतनपुरा निवासी करीब 31 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, जोकि वीरवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव से बाइक पर सिरसा आ रहा था। गांव मंगाला के निकट सामने से आ रहे ट्राले ने उसके बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान ट्राला चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना बारे जानकारी दी।
विज्ञापन

गांव में जली एक साथ दो चिताएं:
सुबह हुए हादसे की सूचना जब ग्रामीणों को पता चली तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जब पिता-पुत्र दोनों के मृत होने की सूचना ग्रामीणों को पता चली तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सांय को दोनों पिता-पुत्र का गमगीन माहौल में संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed