{"_id":"5a7caaf34f1c1b8e238b7769","slug":"81518119667-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरों को दो-दो साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरों को दो-दो साल कैद
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। सिविल अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले दो युवकों को अदालत ने दोषी करार देते हुए दो-दो साल कैद व 500 -500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार गांव कोटली निवासी महेंद्र कुमार सिविल अस्पताल में नौकरी करता है। 12 अप्रैल 2014 को महेंद्र ने अस्पताल परिसर में अपनी बाइक खड़ी की थी। शाम को ड्यूटी करने के बाद महेंद्र अस्पताल से बाहर आया तो परिसर में उसे बाइक नहीं मिली। उसने पुलिस थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके गुत्थी सुलझाते हुए दादरी निवासी कुलदीप व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। करीब चार साल अदालत में चले इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश अभिषेक चौधरी ने वीरवार को कुलदीप व राहुल को चोरी करने का दोषी करार देकर दो-दो साल कैद की सजा सुना दी।
बाइक चोरों को दो-दो साल कैद
विज्ञापन
बाइक चोरों को दो-दो साल कैद