{"_id":"5cdafbf9bdec22072e6f79c6","slug":"71557855225-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के नौ अस्पतालों को सामान्य कूड़े में बायो मेडिकल वेस्ट मिलाने पर नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शहर के नौ अस्पतालों को सामान्य कूड़े में बायो मेडिकल वेस्ट मिलाने पर नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नगर परिषद की टीम ने शहर के प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण किया। मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई की अगुवाई में सफाई निरीक्षक जोगिंद्र सिंह, अवतार सिंह कर्मचारी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्राइवेट अस्पतालों द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे में डाला गया था।
टीम ने करीब नौ अस्पतालों के चालान काट दिए। साथ ही कूड़ा उठाने वाली ठेकेदार की एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया। साथ ही एजेंसी को इन अस्पतालों का सामान्य कूड़ा न उठाने की हिदायत दी गई। अस्पताल प्रबंधन को अपना कूड़ा बायो मेडिकल वेस्ट रिसाइकिलंग करने वाली फूलकां स्थित फैक्ट्री में अपने खर्च पर भेजना होता है।
नप के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई ने सुबह दस बजे पहले सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल के बायो मेडिकल वेस्ट का निरीक्षण किया। अस्पताल के कूडे़ का निरीक्षण किया तो उसमें बायो मेडिकल वेस्ट और सामान्य कूड़ा मिश्रित था। इस पर नप ने अस्पताल प्रबंधन को लताड़ लगाई। साथ ही खड़े कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के ठेकेदार के कर्मचारियों से जवाब तलबी की। इसके बाद टीम ने डबवाली रोड पर लालगढ़िया अस्पताल, दिल्ली न्यूरो अस्पताल, आस्था अस्पताल, मंदीप अस्पताल, बेबीलॉन अस्पताल, मेडिसिटी अस्पताल, खुराना अस्पताल, होप न्यूरो अस्पताल का निरीक्षण किया। इन अस्पतालों में भी सामान्य कूड़े में बायो मेडिकल वेस्ट मिला हुआ था।
विज्ञापन
ठेकेदार को भी नोटिस
सामान्य कचरे में बायो मेडिकल वेस्ट को उठाने पर नगर परिषद द्वारा डिंगमैन पॉवर को भी नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार से जवाब तलबी की गई है कि आखिर सामान्य कचरे के साथ मेडिकल वेस्ट कैसे उठाया जाता रहा।
पॉलिथीन मिलने पर भी नोटिस
नगर परिषद की टीम ने आज प्राइवेट अस्पतालों की जांच के दौरान पॉलिथीन मिलने पर भी चालान किए। इन प्राइवेट अस्पतालों में स्थित मेडिकल स्टोरों पर मरीजों को दवाइयां पॉलिथीन में ही दी जा रही थी। जिस पर नगर परिषद की टीम ने इन अस्पतालों को नोटिस थमाए हैं। मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि एसपीएस अस्पताल से एक किलो, दिल्ली न्यूरो अस्पताल से 10 किलो, मंदीप अस्पताल से 5 किलो, बेबीलॉन अस्पताल से 100 ग्राम, होप न्यूरो अस्पताल से 200 ग्राम पॉलिथीन बरामद किया है। जबकि सतगुरु फार्मेसी से एक किलो और मदर फार्मेसी से एक किलो पॉलिथीन बरामद हुआ। सभी को नोटिस जारी किया गया है।
पांच को दिया नोटिस
नप ने मंगलवार को शहर के सामान्य कूडे़ में ई कचरा मिलने पर पांच को नोटिस जारी किए है। इसमें बिजली निगम के एसडीओ स्टोर, एसडीओ टीआरडब्लू, श्री राम कंप्यूटरर्स, मेहता मोबाइल, भारत इलेक्ट्रिक के पास से ई कचरा बरामद हुआ है। इन्हें 108 घंटे में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।
आज डीसी की अध्यक्षता में एनजीटी की बैठक
एनजीटी की जिला कमेटी की बैठक बुधवार को है। ऐसे में इस बैठक में से पहले नगर परिषद सिरसा ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। एनजीटी के निर्देश पर हर जिले में पर्यावरण प्रदूषण को लेकर एक कमेटी गठित की गई है जो कि हर महीने बैठक करती है। प्रशासन ने सभी नगर परिषद को हर महीने कम से कम 50 चालान काटने की हिदायत दी है।
नौ अस्पतालों बायो मेडिकल वेस्ट सामान्य कूड़े में मिला रहे थे। उनके चालान काटे गए हैं। साथ ही जिन अस्पतालों में अंदर मेडिकल शाप पर पॉलिथीन मिला, उनके भी चालान काटे गए हैं।
- देवेंद्र बिश्नोई, सीएसआई, नगर परिषद सिरसा।