{"_id":"5b7f177342c79246361b126e","slug":"71535055731-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
सिरसा। क्षेत्र के गांव हुमायूं खेड़ा में घर के बाहर बैठी दो महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार गांव हुमायूं खेड़ा निवासी करीब 22 वर्षीय पूनम पत्नी आजाद सिंह व प्रमिला पत्नी संदीप दोनों दोपहर पूनम के घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान रोड से अनियंत्रित होकर बाइक दोनों से जा टकराया। इस हादसे में दोनों महिलाओं को काफी चोटें आई। बाइक सवार भी गिर गया। बाद में बाइक उठाकर भाग गया। आसपास के लोगों ने दोनों महिलाओं को कन्हैया आश्रम की एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया। जहां पूनम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि प्रमिला का अभी उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।