फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रंजिशन गाड़ी रूकवाकर किया हमला, मारपीट करने वाले परिवार के युवक पर है छेड़छाड़ का आरोप

रंजिशन गाड़ी रूकवाकर किया हमला, मारपीट करने वाले परिवार के युवक पर है छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 01 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन गाड़ी रूकवाकर किया हमला, मारपीट करने वाले परिवार के युवक पर है छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। क्षेत्र के गांव तलवाड़ा खुर्द में छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाने वाले परिवार के लोगों पर कुछ लोगों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। हमले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों को अस्पताल में पहुंचाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि गांव के ही हरनेल सिंह के परिवार के साथ उनकी रंजिश चल रही है। हरनेल के पुत्र ने कुछ समय पूर्व उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में कर दी। इसी बात की हरनेल सिंह काफी समय से रंजिश रखे हुए है। 29 जुलाई को वह अपने दो लड़कों व एक लड़की के साथ अपनी दादी से मिलने के लिए गांव तलवाड़ा खुर्द गए थे। उसी रात करीब साढ़े नौ बजे सभी सूमो गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जब हम गाड़ी लेकर नहर की पटरी पर आ रहे थे। तभी पीछे से एक कार आई। उन्होंने साइड मांगी। साइड देने पर गाड़ी सवार लोगों ने क्रॉस कर गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे लगा दी। उसने किसी तरह बचने के लिए गाड़ी को कट मारा तो गाड़ी रोड किनारे लगे तूड़ी के कूप से जा टकराई और बंद हो गई। गाड़ी सवार तीन-चार लोग आए और आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। तेजधार हथियार से लोगों ने उस पर कई वार किए, जिससे उसेे गंभीर चोटें आई हैं। बच्चों के शोर मचाने पर उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद तलवाड़ा खुर्द के तीन चार व्यक्ति और आ गये। उनके पास भी लाठियां थी। उनमें से एक लड़का रेशम सिंह का व एक लड़का हरनेल सिंह का छोटा लड़का था। उन्होंने किसी तरह परिजनों को सूचित किया और घटना बारे जानकारी दी। परिजनों को आता देखकर उक्त लोग मौके से भाग गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से मामले की शिकायत आई थी। मामले की जांच की जा रही है। विवाद का कारण आपसी रंजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed