फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सार्थक हो रहा है ऑपरेशन प्रबल प्रहार

सार्थक हो रहा है ऑपरेशन प्रबल प्रहार

Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सार्थक हो रहा है ऑपरेशन प्रबल प्रहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। ऑपरेशन प्रबल प्रहार के तहत जिला पुलिस ने 40 दिन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 46 अभियोग दर्ज कर 68 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 12 किलो 180 ग्राम अफीम, 2 किलो 442 ग्राम व 543 मिली ग्राम हेरोईन, 48 ग्राम 500 मिली ग्राम स्मैक, 1454 किलो 820 ग्राम चूरा पोस्त, 51 हजार 572 प्रतिबंधित नशीली गोलियां, 2000 नशीले कैप्सूल, 103 बोतल नशीली प्रतिबंधित दवाई, 638 ग्राम नशीला पाउडर व 4 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया है। एसपी हामिद अख्तर ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान ‘प्रबल प्रहार’ लगातार भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा, जहां नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वही आम जन को नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने जिला की आम जनता, सामाजिक संगठनों, युवा कल्ब व पंचायत प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया है कि वे जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में जिला पुलिस को सहयोग करें, ताकि एक नशा मुक्त समाज की स्थापना की जा सके। एसपी ने कहा कि एंटी क्राइम यूथ क्लब का गठन किया गया है, जिसमें जिले के 18 से 35 वर्ष के करीब 5 हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा, जो नशा व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed