फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दहेज के लिए विवाहिता को मारने की कोशिश करने वालों को मिला दंड

दहेज के लिए विवाहिता को मारने की कोशिश करने वालों को मिला दंड

Thu, 01 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को मारने की कोशिश करने  वालों को मिला दंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर मारने की कोशिश के एक मामले मे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने पति सहित तीन लोगों को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषियों को एक लाख 63 हजार रुपये जुर्माना भी किया है।

मामले के अनुसार गांव हिम्मतपुरा निवासी रमनदीप कौर की शादी एक जनवरी 2012 को गांव अभोली निवासी हरदेव सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति हरदेव, जेठ हरविंदर सिंह व सास जसबीर कौर रमनदीप को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 12 मार्च 2014 को पति, जेठ और सास ने रमनदीप से मारपीट की। तीनों ने उसे मारने की कोशिश करते हुए उसे जबरन कीटनाशक दवा पिला दी। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल रमनदीप को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही रानियां थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और रमनदीप का बयान दर्ज करके पति हरदेव, जेठ हरविंदर सिंह व सास जसबीर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को इस मामले का निपटारा करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने तीनों दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन


विवाहिता की हत्या करने पर पति, जेठ और सास को पांच-पांच साल कैद
दोषियों पर एक लाख 63 हजार का जुर्माना भी लगाया, दहेज के लिए की थी विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed