{"_id":"5ae377754f1c1ba1098b6ecc","slug":"61524856693-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से सात लाख की लूट मामला:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम से सात लाख की लूट मामला:
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
मुनीम से दिन दहाडे़ सात लाख की लूट मामले में पुलिस के हाथ आरोपियों के बारे में ठोस सुराग लग चुके हैं। डबवाली रोड पर सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगालने के बाद लुटेरों की बिलकुल साफ तस्वीरें पुलिस को मिली हैं। इससे आरोपियों की पहचान करना पुलिस के लिए काफी आसान हो गया है। शहर थाना पुलिस सहित सीआईए पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। एएसपी नरेंद्र बिजारनिया का कहना है कि लुटेरों तक पहुंचने में अब पुलिस को ज्यादा समय नहीं लगेगा। उनके बारे में कई अहम सूचनाएं पुलिस के पास हैं। जल्द ही चारों बदमाश को काबू कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि अनाज मंडी में फर्म मैसर्ज सगनलाल सुरेश कुमार की दुकान नंबर 32-बी है। आढ़ती सगनलाल ने वीरवार दोपहर फसल बेचने आए जमींदारों को राशि का भुगतान करना था। इसलिए उसने अपने मुनीम रमेश कुमार को जनता भवन रोड स्थित इंडसइंड बैंक से सात लाख रुपये निकलवाकर लाने के लिए भेजा।
दोपहर करीब सवा 12 बजे रमेश कुमार बैंक से सात लाख रुपये निकलवाए और रुपयों को काले रंग के बैग में डालकर बाइक पर सवार होकर दुकान की तरफ रवाना हुआ। अनाम मंडी के गेट नंबर चार के पास स्कूटी पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने बाइक के आगे स्कूटी लगा दी और रमेश कुमार से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। रमेश कुमार ने हिम्मत से काम लेते हुए बदमाशों से भीड़ गया। रमेश की सहायता करने के लिए रवि कंबोज नामक युवक भी आ गया। दोनों बदमाशें से मुकाबला करने लगे। तभी सप्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आ गए। इसके बाद चारों बदमाशों ने मारपीट कर मुनीम रमेश से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। चारों लुटेरे स्कूटी और बाइक पर सवार होकर डबवाली रोड की ओर फरार हो गए।