{"_id":"5776cbfe4f1c1b704d79aa75","slug":"60-thousand-fraud-fraud-for-mobile-tower-fake-mobile-tower-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लगवाने के नाम पर 60 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टावर लगवाने के नाम पर 60 हजार की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
rupees note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव बप्पा के एक किसान ने एसपी को शिकायत देते हुए टावर लगाने के नाम पर 60 हजार रुपये ठगने का आरोप लगा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी ने बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में पीड़ित सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि उसने एक समाचार पत्र में टावर लगवाने का विज्ञापन पढ़कर दिए नंबरों पर संपर्क किया तो रजत नामक व्यक्ति ने कहा कि प्लॉट व आईडी प्रूफ के कागजात उन्हें ईमेल कर सिक्योरिटी के रूप में कुछ राशि जमा करवानी होगी। पेमेंट जमा करवाने के बाद 72 घंटे के अंदर टावर लगवाने व उनको एडवांस राशि देने की बात कही गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल 2016 को उनके द्वारा बताए गए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अमित शर्मा के खाते 24 हजार 750 रुपये की राशि जमा करवा दी। कुछ दिनों बाद उनके पास अतुल शर्मा नाम के व्यक्ति ने फोन करते हुए कहा कि टावर लगाने की मंजूरी मिल गई है, आपके खाते में हम जल्द ही राशि डलवा देंगे, लेकिन आपका खाता सरल है, जिसमें बड़ी रकम जमा नहीं करवा सकते। इसलिए आपके खाते को जरनल करवाने के लिए आपको हमारे खाते मेें 18 हजार 650 रुपये जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
लालच में आकर सुरेश कुमार ने उसी खाते में यह राशि जमा करवा दी। खाते में राशि जमा करवाने के बाद उक्त लोगों ने कहा कि कुछ कमियां रह गई है जिसे पूरा करने के लिए करीब 45 दिन लगेंगे, उसके बाद उनके खाते में 60 लाख रुपये भी आ जाएंगे लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई रह गई है जिसके लिए और पैसे जमा करवाने होंगे। इस तरह उन्होंने करीब 60 हजार रुपये जमा करवा लिए।
उसके बाद उक्त लोगों ने फोन उठाने बंद कर दिए तब उन्हें पता चला कि वे ठगी के शिकार हो गए है। इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित सुरेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में एसपी सतेंद्र गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास टावर लगवाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह की गांव बप्पां से शिकायत आई है, इस मामले में उन्होंने थाना प्रभारी बड़ागुढ़ा को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।