फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खरीदे गए मकान को लेकर विवाद, घर में बरसाए पत्थर

खरीदे गए मकान को लेकर विवाद, घर में बरसाए पत्थर

Sat, 01 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खरीदे गए मकान को लेकर विवाद, घर में बरसाए पत्थर
मकान खरीदे में विवाद, युवकों ने घर में बरसाए पत्थर
विज्ञापन

रानियां। शहर के वार्ड नंबर 3 में एक मकान की खरीद-बेचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान मकान खरीदने वाले व्यक्ति के घर में कुछ युवकों ने जमकर पत्थर बरसाए। करीब 15 मिनट तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सैकड़ों लोग मौके पर खड़े तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी की हिम्मत युवकों को पत्थरबाजी से रोकने या पुलिस को सूचित करने की नहीं हुई। फिर किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने से पूर्व पत्थरबाजी करने वाले लोग मकान में रह रहे लोगों को धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मकान मालिक के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी जानकारी में रानियां के वार्ड नंबर 15 निवासी लेखराम पुत्र बैसाखाराम ने बताया कि उसने वार्ड नंबर 3 के लाल डोरे में बना एक मकान कुछ समय पूर्व 5.60 लाख रुपए में खरीदा था। उसने वीरवार को ही मकान में सामान रखा था। सांय करीब 4 बजे परिवार के लोग घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोग हाथों में डंडे लेकर आ गए। इन लोगों ने धमकी देते हुए 10 से 15 मिनट तक मकान पर जमकर पत्थर बरसाए। करीब 10 से 15 मिनट तक युवकों ने पत्थर बरसाए। सैकड़ों लोग खड़े तमाशबीन बने रहे। आखिरकार किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना बारे सूचित किया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पूर्व पत्थरबाज युवक वहां से भाग निकले। युवक जाते-जाते उन्हें घर खाली करने की धमकी भी दे गए। पुलिस ने लेखराज के बयानों के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दलेराम ने बताया कि मकान को लेकर दो भाइयों में झगड़ा है। मकान लाल डोरे में है। मकान बेचने को लेकर विवाद था। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed