{"_id":"5b772da042c79246675301e9","slug":"51534537120-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती की कार लूटने वाले लुटेरों को फरीदकोट जेल से सिरसा लाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़ती की कार लूटने वाले लुटेरों को फरीदकोट जेल से सिरसा लाएगी पुलिस
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़ती की कार लूटने वाले लुटेरों को फरीदकोट जेल से सिरसा लाएगी पुलिस
सिरसा। गांव नेजिया के पास आढ़ती ओमप्रकाश से कार लूट कर भागे पांचों लुटेरों का पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया है। पांचों लुटेरे इस समय पंजाब की फरीदकोट जेल में हैं। चौपटा पुलिस 20 अगस्त को आरोपी लुटेरों को फरीदकोट जेल से अपनी हिरासत में लेकर सिरसा लाएगी।
जांच अधिकारी महान सिंह ने बताया कि पांचों लुटेरों ने पंजाब के मानसा में एक शख्स का मर्डर करना था। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्हें एक गाड़ी की जरूरत थी। 27 अप्रैल को आढ़ती ओमप्रकाश कार में सवार होकर सिरसा से चौपटा जा रहा था। नेजिया के पास लुटेरों ने पिस्तोल के बल पर उसकी कार लूट ली। इसके बाद लुटेरों ने 20 मई 2018 को पंजाब के मानसा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात में आढ़ती की कार का इस्तेमाल लुटेरों ने किया। इस वारदात को अंजाम देकर लुटेरे राजस्थान में चले गए। चुरू में लूट की योजना बनाते समय राजस्थान पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लुटेरों ने पंजाब में कई स्थानों पर लूटपाट व मर्डर की वारदात को अंजाम दिया हुआ है। इसलिए पंजाब पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार करके ले गई।