फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गांव केहरवाला के खेतों में मिले पाकिस्तान लिखे तीन गुब्बारे, पुलिस ने की जांच शुरू

गांव केहरवाला के खेतों में मिले पाकिस्तान लिखे तीन गुब्बारे, पुलिस ने की जांच शुरू

Fri, 17 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
गांव केहरवाला के खेतों में मिले पाकिस्तान लिखे तीन गुब्बारे, पुलिस ने की जांच शुरू
गांव केहरवाला के खेतों में मिले पाकिस्तान लिखे तीन गुब्बारे, जांच शुरू
विज्ञापन

रानियां। देश जहां 72वां स्वतंत्रता दिवस की खुशी मना रहा था। वहीं रानियां के गांव केहरवाला के नजदीक ढाणी के खेतों में पाकिस्तान के तीन गुब्बारे मिलने पर पुलिस व खुफि या तंत्र सक्रिय हो गया है। पुलिस ने मौके से गुब्बारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गांव केहरवाला निवासीराकेश कुमार ने बताया कि उसके पिता सुबह खेतों में काम करने के लिए गए थे। वहां उन्हें खेत में तीन पाकिस्तान लिखे गुब्बारे पड़े मिले। वे गुब्बारों को घर लेकर आए तो उनमें से दो गुब्बारे फू ट गए। रानियां थाना पुलिस के एसआई सुधीर ने बताया कि केहरवाला के नजदीक चक्का रोड पर सादेवाला ढाणी के रामलाल के खेत में पाकिस्तान के गुब्बारे मिले हैं। इन गुब्बारों पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ है। सफेद रंग के गुब्बारों पर हरे रंग की स्याही से निशान अंकित है। पुलिस ने कहा कि सुबह जब रामलाल भांभू अपने खेतों में काम करने के लिए गया तो खेतों में गुब्बारों को पड़ा देख कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके का निरीक्षण किया और गुब्बारों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed