फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   परिजन बोले, मृतका कृष्णा नहीं थी चरित्रहीन, माड़ू राम है शराब का आदी

परिजन बोले, मृतका कृष्णा नहीं थी चरित्रहीन, माड़ू राम है शराब का आदी

Mon, 09 Jul 2018 06:20 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
परिजन बोले, मृतका कृष्णा नहीं थी चरित्रहीन, माड़ू राम है शराब का आदी
परिजन बोले, मृतका कृष्णा नहीं थी चरित्रहीन, माड़ू राम है शराब का आदी
विज्ञापन

ओढां। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी ओढां निवासी माड़ू राम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मृतका के परिजनों ने आरोपी माड़ू राम के उन आरोपों का खंडन किया है। जिसमें उसने अपनी पत्नी कृष्णा पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया था।

माड़ू राम के भाई सतपाल के अलावा रामप्रसाद, रामकिशन, रामजी लाल व रमेश कुमार ने कहा है कि मृतका कृष्णा देवी के चरित्र में कोई खोट नहीं था। कृष्णा दिव्यांग होने के चलते घर से बाहर जाने की बजाए घर के कार्यों में ही व्यस्त रहती थी। उन्होंने बताया कि माड़ू राम के निशक्त होने से डिपो का कार्य उसकी पत्नी व लड़की ही संभालती थी। घर मेें लगाए गए सीसीटीवी की फुटेज मेें ऐसी कोई बात सामने नहीं जिस बात को लेकर माड़ू राम कृष्णा पर संदेह व्यक्त कर रहा था। परिजनों ने बताया कि माड़ू राम शराब का आदि था। इसी लत के चलते वह अपनी पत्नी को तंग करता था। गौरतलब हो कि शुक्रवार को डिपो संचालक माड़ू राम ने अपनी पत्नी के सिर पर घोटे से वार कर निर्मम हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed