फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दूसरे का प्लॉट दिखा की साढ़े 11 लाख की ठगी

दूसरे का प्लॉट दिखा की साढ़े 11 लाख की ठगी

Wed, 14 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
दूसरे का प्लॉट दिखा की साढ़े 11 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
शहर सिरसा पुलिस ने इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी मनोज कुमार पुत्र पूर्णचंद की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि राजकुमार कामरा प्रॉपर्टी का लेन-देन करता है। उसने कीर्तिनगर में एक प्लॉट दिखाया, जिसकी कीमत 23 लाख बताई। उसने हिसार निवासी मोनिका वर्मा पत्नी अशोक वर्मा के प्लॉट का मालिकाना हक नरेश पुत्र शंकरलाल का बताया। इस प्लॉट में लवली पुत्र ओमप्रकाश को आधे हिस्से का पार्टनर बनाया और उससे साढ़े 11 लाख रुपये ले लिए। जब उसने प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए तकाजा किया तो वे रजिस्ट्री करवाने से आनाकानी करने लगे। पड़ताल करने पर पता चला कि प्लॉट मोनिका वर्मा के नाम ही है और नरेश ने झूठ बोला है। यह भी पता चला कि धोखाधड़ी के इस खेल में तीनों शामिल थे। लवली ने अपनी पहचान छिपाते हुए स्वयं को राहुल बताया। इस बारे में पैसा लौटाने को लेकर पंचायत भी हुई, जिसमें उन्होंने पैसा लौटाने की बात कही, लेकिन पैसा नहीं लौटाया और जब बार-बार तकाजा किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजकुमार निवासी कीर्तिनगर, नरेश निवासी महावीर कालोनी तथा लवली के खिलाफ भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed