{"_id":"59f62cf04f1c1bcd538b9f54","slug":"51509305584-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सहित चारों अपहरणकर्ता गिरफ्तार, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सहित चारों अपहरणकर्ता गिरफ्तार, मामला दर्ज
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
कार सहित चारों अपहरणकर्ता गिरफ्तार, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
स्थानीय चौटाला रोड पर स्थित बिश्नोई धर्मशाला के सामने से रविवार को एक कार पर सवार चार युवक अलग-अलग बाइकों पर सवार दो युवकों में से एक युवक का अपहरण कर चौटाला की ओर फरार हो गए। जाते-जाते चार युवकों में से एक अपहरणकर्ता उसकी बाइक भी ले गया। थाना शहर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को चौटाला रोड पर दबोच लिया। चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सोमवार को चारों युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा।
रविवार को प्रात: लगभग 11 बजे दो युवक अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर चौटाला रोड की तरफ जा रहे थे कि जैसे ही वह बिश्नोई धर्मशाला के सामने पहुंचे तो एक कार पर सवार चार युवकों ने दोनों में से एक युवक का अपहरण कर लिया तथा अपहरणकर्ताओं का साथी एक युवक उसकी बाइक भी ले गया। दीपक नामक युवक ने तहसील परिसर तक कार का पीछा भी किया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुके थे। इसके बाद दीपक ने पुलिस को घटना की बारे सूचित किया। दीपक ने पुलिस को बताया कि रवि पुत्र मंगल राम मूल रूप से संगरिया के वार्ड नंबर तीन का निवासी है और फिलहाल वह अपने नाना के घर वार्ड नंबर नौ में रह रहा है। उसने बताया कि रवि के पास इस समय करीब साढ़े तीन लाख रुपये हैं। सूचना पाते ही पुलिस हरकत में आई और शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने टीमें बनाकर संगरिया की ओर रवाना कर दी। कुछ देर बाद ही अपहरण की घटना का पटाक्षेप हो गया और पुलिस ने छापामारी करते हुए संगरिया के समीप धौल नगर से अपहरणकर्ताओं को कार सहित रवि को भी हिरासत में ले लिया और थाने ले आए।
प्रारंभिक पूछताछ में अपहरणकर्ता विक्की नामक युवक ने बताया कि रवि घरेलू चीजों पर फाइनेंस करने का कार्य करता है और उन्होंने इससे पैसे लेने हैं। उन्होंने इससे कई बार पैसों की मांग की है, लेकिन इसने पैसे नहीं दिए। आज वह रवि को पैसों के लिए ही अपने साथ लेकर गए थे। पकड़े गए अन्य युवकों ने अपनी पहचान तरसेम, जगजीत और हंसराज के तौर पर करवाई है। बताया जाता है कि तरसेम और जगजीत रवि के पार्टनर रहे हैं। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक रवि व दीपक की शिकायत पर अपहरणकर्ता चारों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सोमवार को चारों युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा।