{"_id":"59779c0c4f1c1bd80f8b45aa","slug":"51501010956-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी का शीशा तोड़ा, 20 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी का शीशा तोड़ा, 20 हजार उड़ाए
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी का शीशा तोड़ा, 20 हजार उड़ाए
सिरसा। वाल्मीकि चौक के समीप एक नर्सिंग होम के सामने वाली गली में घर के आगे खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। मौके से एक व्यक्ति को काबू कर लिया गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।
वाल्मीकि चौक के पास बंसल नर्सिंग होम के सामने गली निवासी गुरदेव सिंह ने अपनी गाड़ी को रात के समय घर के आगे खड़ा किया था। गुरदेव का कहना है कि गाड़ी में 20 हजार रुपये रखे हुए थे। उसने यह राशि किसी को चुकानी थी। गाड़ी को घर के आगे खड़ा करके वह अंदर जाकर सो गया। देर रात को उसने कुछ शोर सुनाई दिया। जब उसने बाहर आकर देखा तो उसकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और दो व्यक्ति वहां मौजूद रहे। वे शीशा तोड़कर गाड़ी से पैसे निकाल रहे थे। वह मौके पर पहुंचा तो उन्होंने गाड़ी से राशि निकाल ली थी। उसे देखते ही वे भागने लगे तो उसने एक युवक को पकड़ लिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनका आरोप था कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है और मामले को रफा दफा करने के प्रयास में है।