{"_id":"59442e1b4f1c1bea308b4635","slug":"51497640475-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा,
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्थानीय दुकानों पर छापामारी की और कई दुकान पर जाकरसैंपल भरे। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर बृजलाल और सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. एमके भादू ने किया। हरियाणा बस स्टैंड के समीप स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण किया और वहां पर स्थित फ्रूट शॉप पर सैंपल भरे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह हरियाणा के फूड इंस्पेक्टर बृज लाल के नेतृत्व में एक चार सदस्यीय टीम जिसमें हेल्थ सुपरवाइजर अमरजीत सिंह, देवी लाल आदि शामिल रहे, हरियाणा बस स्टैंड के समीप पहुंचे और दुकानों का निरीक्षण शुरू किया। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते अधिकतर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर अधिकारियों से आंख बचाकर मौके से खिसक गए। उक्त टीम ने हरियाणा बस स्टैंड के समीप स्थित एक फ्रूट शॉप व बठिंडा गोल चौक पर स्थित दुग्ध डेयरी के सैंपल भरे। एसएमओ डॉ. एमके भादू ने बताया कि करीब एक माह पूर्व फ्रूट विक्रेताओं को नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी कि वह इस गर्मी के सीजन में गले-सड़े व खुले फल न बेचें। शुक्रवार को इस बात का निरीक्षण करने के लिए छापामारी की गई है। हरियाणा बस स्टैंड के आसपास स्थित दुकानों पर कथित तौर पर मिलावटी खाद्य सामग्री व अन्य सामान की बिक्री धड़ल्ले से होती है, जो लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है।
उन्होंने इस पर कार्रवाई करते हुए दुकानों का निरीक्षण किया और उनके सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि टीम ने हरियाणा बस स्टैंड के समीप स्थित गाबा फ्रूट शॉप से आम तथा प्रीत दुग्ध डेयरी से पनीर के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा स्थानीय सब्जी मंडी स्थित एक होलसेल विक्रेता पंजाब फ्रूट कंपनी की शॉप से भी आम का सैंपल भरा है। डॉ. भादू ने बताया कि यहां उन्हें आम की सभी पेटियों में आम पकाने के मसाले (केमिकल) की बड़ी-बड़ी पुड़ियां भी बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए लैबोरेट्री में भेजा जाएगा। लैबोरेट्री रिपोर्ट के आधार पर सैंपल फेल पाए जाने पर उक्त दुकानदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. भादू ने बताया कि इसके अलावा आलूबुखारा, आड़ू व सेब आदि फलों की भी जांच की गई। कई रेहड़ियों से गले-सड़े फल फिंकवा दिए गए।
विज्ञापन
---------------------------------------------
स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी, आम और पनीर के सैंपल भरे
फोटो:16एसआईआरपी24: डबवाली में एक दुकान पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी छापे के बाद कार्यवाही करते हुए और पास में रखी आम की पेटिया।
-------