{"_id":"5c869c05bdec2214367b6958","slug":"41552325637-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
400 नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रानियां थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव हरिपुरा क्षेत्र से एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से नशे की 400 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं।
पकड़े गए आरोपी की पहचान जगतार सिंह उर्फ तारा सिंह निवासी हरिपुरा के रूप में हुई है। आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
रानियां थाना की करीवाला पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई प्रेम कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव हरिपुरा क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।