फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खातिरदारी से खुश होकर गैंगस्टर अंकित भादू ने राजेश को गिफ्ट किया था अपना मोबाइल

खातिरदारी से खुश होकर गैंगस्टर अंकित भादू ने राजेश को गिफ्ट किया था अपना मोबाइल

Fri, 24 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खातिरदारी से खुश होकर गैंगस्टर अंकित भादू ने राजेश को गिफ्ट किया था अपना मोबाइल
खातिरदारी से खुश होकर गैंगस्टर अंकित भादू ने राजेश को गिफ्ट किया था अपना मोबाइल
विज्ञापन

सिरसा। गैंगस्टर अंकित भादू ने उसे पनाह देने वाले सिरसा निवासी राजेश को अपना नया मोबाइल गिफ्ट किया था। राजेश की खातिरदारी भादू को भा गई थी। राजेश के पास पुराना मोबाइल देखकर भादू ने हाल ही में खरीदा नया मोबाइल उसे दे दिया। अब गंगानगर पुलिस ने राजेश से अंकित भादू का मोबाइल बरामद कर लिया है। भादू राजेश के पास दो रातें और दो दिन रुका था। एक बार राजेश उसके साथ बाजार में घूमने भी गया। इसके अलावा राजस्थान पुलिस गैंगस्टर अंकित भादू को सिरसा में फरारी कटवाने वाले सिपाही संदीप कासनियां की धरपकड़ में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक अंकित भादू और सिपाही संदीप के बीच रिश्तेदारी है। जांच में पता चला है कि भादू व्हाट्सएप कॉल के जरिए संदीप से बातचीत करता रहा। संदीप की तैनाती पुलिस लाइन में है लेकिन वो ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा है। इस संबंध में डीएसपी हैड क्वार्टर रविंद्र सिंवर का कहना है कि सिपाही संदीप 19 अगस्त से गैर हाजिर चल रहा है। ड्यूटी से ज्यादा समय तक गैर हाजिर रहने पर विभाग में सस्पेंड करने का प्रावधान है। बता दें कि 20 अगस्त को गंगानगर के जवाहर थाना पुलिस ने सिरसा के बेगू रोड निवासी राजेश उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। राजेश ने अंकित भादू को अपनी आईडी पर मोबाइल सिम व डोंगल दिलवाया। राजेश ने पुलिस को बताया कि संदीप ने ही उसे अंकित भादू से मिलाया था। 11 अगस्त को गैंगस्टर अंकित भादू सिरसा के डबवाली क्षेत्र में था। 12 अगस्त को वह राजस्थान सीमा में दाखिल हुआ। 12 अगस्त को पंचकूला क्राइम ब्रांच गैंगस्टर अंकित भादू को तलाश करते हुए राजस्थान पहुंची थी। सादुल शहर के पास पुलिस की भादू के साथ मुठभेड़ हो गई। भादू पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने में कामयाब हो गया,लेकिन उसका मोबाइल व बैग खेतों से गंगानगर पुलिस को मिल गया। सिम आईडी से खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर अंकित भादू ने सिरसा के बेगू रोड में रहने वाले राजेश उर्फ सोनू की आईडी पर सिम लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed