{"_id":"5b466f794f1c1b0c278b5e1b","slug":"31531342713-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा काटते वक्त मशीन में आए किसान की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारा काटते वक्त मशीन में आए किसान की उपचार के दौरान मौत
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा काटते वक्त मशीन में आए किसान की उपचार के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। क्षेत्र के गांव खाई शेरगढ़ में दो दिन पूर्व पशुओं के लिए चारा काटते समय हाथ मशीन में आने से घायल हुए किसान की देर रात्रि मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार गांव खाई शेरगढ़ निवासी करीब 26 वर्षीय जगदीश पुत्र ओमप्रकाश, जोकि खेतीबाड़ी करता था। दो दिन पूर्व वह खेतों में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान उसका हाथ चारा काटने की मशीन में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे पहले सिविल अस्पताल में तुरंत उपचार के लिए पहुंचाया। सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां देर रात्रि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को साैंप दिया। मृतक शादीशुदा था और उसके एक लड़की है।