फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नशा छोडने के लिए वार्ड में दाखिल युवक के साथ आए तिमारदारों ने शराब के नशे में किया हंगामा

नशा छोडने के लिए वार्ड में दाखिल युवक के साथ आए तिमारदारों ने शराब के नशे में किया हंगामा

Mon, 09 Jul 2018 06:24 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
नशा छोडने के लिए वार्ड में दाखिल युवक के साथ आए तिमारदारों ने शराब के नशे में किया हंगामा
नशा मुक्ति केंद्र में युवक के साथ आए तीमारदारों ने शराब के नशे में किया हंगामा
विज्ञापन

सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में बने नशामुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने के लिए दाखिल हुए युवक के साथ आए दो लोगों ने शनिवार रात को वार्ड में शराब के नशे में काफी हंगामा किया। स्टाफ ने समझाया, नहीं मानने पर उन्होंने चिकित्सक को मामले से अवगत करवाया। चिकित्सक की सूचना पर पुलिस के पहुंचने तक दोनों शराबी युवक वहां से फरार हो गए। हालांकि पुलिस पूछताछ के लिए नशामुक्ति केंद्र में दाखिल युवक को साथ लेकर गई थी। जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। यही नहीं केंद्र के वार्ड में दाखिल अन्य लोगों ने उनके मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप भी युवक पर लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व एक युवक नागरिक अस्पताल के नशामुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने के लिए दाखिल हुआ था। शनिवार रात को युवक के साथ उसके परिवार के दो लोग और आ गए। दोनों ही शराब के नशे में धुत्त थे। इस दौरान उनकी युवक से बहसबाजी हो गई। इसके बाद तीनों ने मिलकर वार्ड में जमकर हंगामा किया। स्टाफ नर्स के समझाने पर भी वे नहीं माने तो उन्होंने चिकित्सक डॉ. पंकज शर्मा को सूचित किया। चिकित्सक की सूचना पर जेजे कॉलोनी चौकी से पुलिस कर्मी वार्ड में पहुंचे, लेकिन उनके आने से पूर्व ही दोनों शराबी युवक मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस वार्ड में शनिवार को दाखिल युवक को पूछताछ के लिए चौकी ले आई और सुबह उसे छोड़ दिया गया। वहीं सुबह चिकित्सक ने भी युवक की छुट्टी कर दी तो युवक अपना बैग लेकर वार्ड से चला गया। इसके बाद जब वार्ड के अन्य लोगों ने अपना सामान संभाला तो कई लोगों के मोबाइल फोन गायब मिले। लोगों का शक वार्ड में दाखिल युवक पर ही था। उन्होंने युवक की काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। दोपहर को युवक अस्पताल में ही पकड़ा गया। लोगों की सूचना पर पुलिस युवक को पकड़कर चौकी में ले गई।
विज्ञापन

कोट्स:
अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक नशा छोड़ने के लिए आया था। उसके साथ आए दो लोगों ने रात को वार्ड में शराब के नशे में हंगामा किया। स्टाफ सदस्यों के सूचित करने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने से पूर्व उक्त लोग भाग गए। युवक की सुबह ही छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पंकज शर्मा, नशामुक्ति रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
कोट्स:
-अस्पताल के चिकित्सक ने रात्रि को उन्हें वार्ड में हंगामा करने की सूचना दी थी। पुलिस कर्मचारी मौके पर गए थे। लेकिन शराबी पहले ही भाग चुके थे। दोपहर को लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। युवक से पूछताछ की जा रही है।
-दाताराम, जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed