{"_id":"5b845abe42c792464f4972d8","slug":"201535400638-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ बाइक सवार काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
17 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ बाइक सवार काबू
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ बाइक सवार काबू
सिरसा। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक को 17 किलोग्राम डोडापोस्त सहित करीवाला क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ चमकीला पुत्र कुशल सिंह निवासी करीवाला के रुप में हुई है। इस संबंध में थाना रानियां में दो लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर किया गया है।
सीआईए सिरसा सहायक उप निरीक्षक बलवंत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बीती रात्रि गश्त के दौरान करीवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान एक मोटर साइकिल सवार युवक पुलिस पार्टी को सामने देखकर मोटरसाइकिल को वापिस मोड़ कर भागने की कोशिश की। शक होने पर युवक को काबू कर तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 17 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।