{"_id":"5b7b203842c792464b1c4ade","slug":"201534795832-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अलग-अलग स्थानों से हेरोइन के साथ 7 आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन अलग-अलग स्थानों से हेरोइन के साथ 7 आरोपी पकड़े
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अलग-अलग स्थानों से 68 ग्राम हेरोइन सहित 7 आरोपी पकड़े
सिरसा। सिरसा पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से सात व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 68 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में सीआईए सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह की टीम ने 2 युवकों के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान भुल्लर कॉलोनी मुक्तसर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ कालू हॉल शमशाबाद पट्टी सिरसा व विवेक उर्फ विक्की वासी चंडीगढिय़ा मोहल्ला, सिरसा के रूप में हुई है। सीआईए के उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड सिरसा के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान बस स्टेंड की तरफ से दो युवक पैदल आते दिखाई दिये। उनकी तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से 15/15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
दूसरे मामले में कांलावाली थाना पुलिस ने चार व्यक्तियों को 24 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह, हरदीप सिंह निवासी ओढ़ा, रघुबीर सिंह निवासी घुकांवाली, सेवेद्र उर्फ काली गदराना के रूप में हुई है। कालांवाली थाना के सहायक उप निरीक्षक चरणजीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे चार युवक पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने लगे, तो शक के बिनाह पर पुलिस ने चारों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीसरे मामले में सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव कागदाना क्षेत्र से एक युवक को 14.6 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी युवक की पहचान सुनील कुमार उर्फ शीला निवासी गांव कागदाना के रूप में हुई है। वहीं सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव कागदाना क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। शक के बिनाह पर पुलिस पार्टी ने युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से 14.6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।