फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कार सवार तीन युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

कार सवार तीन युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कार सवार तीन युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला में पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान वर्ना कार में सवार तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 16.10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए युवकों की पहचान विकास पुत्र किताब सिंह निवासी कोथकला, संदीप पुत्र सुभाष चंद्र निवासी भोड़िया बिश्नोईयां व राजेंद्र पुत्र हेतराम निवासी केहरवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए सिरसा के उप निरीक्षक सुभाष चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान अजय विहार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान वेदवाला की तरफ से एक वर्ना कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की। शक के बिनाह पर कार सवार तीनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी ली गई। तीनों के कब्जे से 16.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed