{"_id":"5c71b2aabdec2256b80807a2","slug":"191550955178-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डिपो होल्डर ने डकारा गरीबों का राशन, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच डिपो होल्डर ने डकारा गरीबों का राशन, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच डिपो होल्डर ने डकारा गरीबों का राशन, केस दर्ज
सिरसा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने पांच डिपो होल्डर के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया है।
विभागीय शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डिपो होल्डर ने सरकारी गोदाम से गेहूं, बाजरा, चीनी व सरसों का तेल लिया लेकिन उसे उपभोक्ताओं को वितरित नहीं किया। डिपो होल्डर ने पीले व गुलाबी राशनकार्ड धारकों के हिस्से का राशन डकारकर विभाग के साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने 110.79 क्विंटल गेहूं, 104.79 क्विंटल बाजरा, 3.02 किलो चीनी और 155 लीटर सरसों के तेल का गबन किया है। इस शिकायत के आधार पर शहर सिरसा पुलिस ने अंकित डिपो होल्डर कीर्तीनगर, जगदीश सचदेवा डिपो होल्डर, राजेंद्र डिपो होल्डर कल्याण नगर, पूर्ण सिंह डिपो होल्डर मेला ग्राउंड व सतिंद्र कुमार डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एएसआई बलवान सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।