फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गाड़ी सवार दंपति से मारपीट करके नगदी व आभूषण छीने

गाड़ी सवार दंपति से मारपीट करके नगदी व आभूषण छीने

Wed, 01 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी सवार दंपति से मारपीट करके नगदी व आभूषण छीने

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। क्षेत्र के गांव तलवाड़ा के निकट कुछ लोगों ने गाड़ी लेकर आ रहे एक दंपति को उतारकर न केवल उनके साथ मारपीट की। बल्कि उनसे सोने के आभूषण व नगदी छीन ली। दंपति ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं आरोपियों द्वारा छोड़ी गई गाड़ी की जब पुलिस ने तलाशी ली तो गाड़ी से तेजधार हथियार, सट्टे की पर्चियां व ट्रैक्टर-ट्राली की ट्यूब बरामद हुई है। ट्यूब से शराब की बदबू आ रही है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर उन्हें अस्पताल में पहुंचाया।

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गांव टिब्बी जिला हनुमानगढ़ निवासी दीदार सिंह ने बताया कि 29 जुलाई की रात वह अपनी पत्नी बलविंद्र कौर व बेटे नरेंद्रपाल के साथ ऐलनाबाद की ओर आ रहा था। गांव तलवाड़ा से निकलने वाली नहर की पटरी पर जब वे अपनी गाड़ी लेकर ऐलनाबाद आ रहे थे। इसी दौरान एक सूमो गाड़ी सवार लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। गाड़ी सवार लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन इसी प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। उन्होंने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया तो सूमो गाड़ी सवार लोगों ने फोन कर कुछ अन्य लोगों को बुला लिया। उक्त लोगों ने बाइक आगे लगाकर गाड़ी रुकवा ली। बाइक सवार लोगों ने आते ही उन्हें गाड़ी से बाहर खींचकर ले आए। उक्त लोगों ने उनसे मारपीट की और नकदी तथा आभूषण छीन लिए। लड़के ने किसी तरह परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने पर उनके परिवार के कुछ लोग मौके पर आए। परिजनों के आने के बाद उक्त लोग मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed