{"_id":"5b05bc494f1c1b5a798b5f58","slug":"191527102537-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश बंसल की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महेश बंसल की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई
Updated Thu, 24 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश बंसल की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई
सिरसा। फर्जी फर्मों की आड़ में धोखाधड़ी से करोड़ों की संपत्ति जमा करने के आरोपी कारोबारी महेश बंसल की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। पुलिस ने अदालत से आरोपी को अग्रिम जमानत न देने का आग्रह किया है। एडीजे प्रवीण कुमार ने पुलिस का पक्ष जानने के बाद आगामी सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय की है। आरोपी महेश बंसल के अलावा मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों ने भी अग्रिम जमानत को लिए याचिका दायर की है। वहीं, आरोपियों की अग्रिम जमानत पर फैसला आने से पहले आईजी स्टाफ की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शहर थाना पुलिस ने फर्जी फर्में बनाने के मुख्य आरोपी महेश बंसल सहित उसके छह सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन केस दर्ज किए हैं। आरोपी रविंद्र को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि आरोपी महेश बसंल ,रमेश कुमार, प्रमोद बंसल, सुनील कुमार व पवन फरार हैं। पुलिस ने महेश बंसल की फर्जी फर्मों से संबंधित रिकार्ड सेल्ज टैक्स की विभाग से मांगा था। जांच अधिकारी जंगीर सिंह का कहना है कि महेश बंसल ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। सेल्ज टैक्स विभाग के अधिकारी अब पुलिस का सहयोग करने लगे हैं।