{"_id":"5a8344934f1c1b4d588b8669","slug":"191518552211-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने की महिला से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने की महिला से ठगी
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
विष्णुपुरी कॉलोनी में धर्म के नाम पर चंदा मांगने वाले युवकों ने घर में अकेली महिला के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में महिला ने जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी शिकायत में विष्णुपुरी कॉलोनी की किरायेदार पिंकी सिंह पत्नी प्रेम ने बताया कि उसका पति चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में भर्ती है। 12 फरवरी को दोपहर पौने तीन बजे वह घर पर अकेली थी। तभी तीन-चार व्यक्ति सफेद पाजामा कुर्ता पहने हुए घर पर आए। उन्होंने कहा कि वे अनाथ आश्रम के लिए चंदा एकत्रित कर रहे हैं। उसने चंदे के नाम पर 500 रुपये का नोट दे दिया। इसके बाद इन युवकों ने उसका चेहरा देखकर कहा कि आपके ऊपर तो माता रानी की कृपा हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने पैसा, सोने के जेवरात मांगे। उसने घर से 10 हजार रुपये की नकदी, एक मंगलसूत्र, एक सोने का लोकेट उनके हाथ में दे दिया। इसके बाद युवकों ने उसे 20 रुपये का नोट दिया और कहा कि घर के मंदिर में रख दो। जब वह मंदिर में पैसे लेकर गई और वापस लौटी तो वे युवक सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इन युवकों ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए 10 हजार रुपये नकद, सोने के जेवरात ठग लिए हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत देते हुए अज्ञात ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।