फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पंप संचालक बोले अगर लुटेरे इसी तरह बेखौफ रहे तो पंप खोलना भी हो जाएगा मुश्किल

पंप संचालक बोले अगर लुटेरे इसी तरह बेखौफ रहे तो पंप खोलना भी हो जाएगा मुश्किल

Tue, 02 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पंप संचालक बोले अगर लुटेरे इसी तरह बेखौफ रहे तो पंप खोलना भी हो जाएगा मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
रोड़ी में रविवार रात्रि बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप पर की गई लूटपाट मामले में पुलिस ने पप के मालिक विजय कुमार के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जब पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखनी चाही तो कैमरे खराब पाए गए। पंप मालिक के मुताबिक कैमरे कुछ दिन पूर्व ही खराब हुए थे और वे उन्हें ठीक करवाने ही वाले थे। पंप के कारिंदे खुश कुमार के मुताबिक तीनों लुटेरे युवा और पंजाबी भाषी थे। इस घटना से एक घंटे पूर्व ही एक लाख 65 हजार रुपये का कैश पंप मालिक विजय कुमार ले जा चुका था जिसके चलते लुटेरे कारिंदों से महज 16 हजार रुपये लूटने में ही कामयाब रहे।
इस लूटपाट मामले में रोड़ी पुलिस के अलावा सीआईए पुुलिस भी देर रात तक भाग दौड़ करती रही लेकि न लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। जिला में पिछले ढाई माह के अंतराल में पंप लूट की छह घटनाओं के बाद पंप संचालकों में अपनी सुरक्षा को लेकर भय का माहौल व्याप्त है। उनका कहना है कि अगर लुटेरे इसी तरह से बेखौफ होकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहे तो पंप खोलना भी दुश्वार हो जाएगा। उधर इस घटना के बाद अंजू फिलिंग स्टेशन के अलावा कालांवाली रोड पर पड़ने वाले अन्य पंपों पर संचालकों की ओर से सतर्कता देखी गई। कुछ पंप साढे छह बजे ही बंद हो गए।
विज्ञापन

हो चुकी हैं लूट की कई घटनाएं
गौरतलब हो कि जिले में पंप लूट का सिलसिला 13 अक्तूबर की रात से शुरू हुआ था। इसी रात्रि साहुवाला प्रथम के गजराज पेट्रो सिटी से लुटेरोें ने गन प्वाईंट पर 50 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूटे। 31 अक्तूबर की रात्रि पंजुआना के मॉडर्न फिलिंग स्टेशन पर कापे, रॉड व पिस्तौल से लैस होकर चार युवकाें ने कारिंदों से गन प्वाईंट 40 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल छीने। लुटेरों की फुटेज सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी कोई सुराग नहीं। दो नवंबर को पंजुआना के सिटी पेट्रो स्टेशन पर हथियारों से लैस लुटेरों ने कारिंदों से एक लाख 60 हजार रूपये की नकदी, लैपटॉप व मोबाइल लूटे। छह नवंबर को ओढां में एसडी पेट्रोज पर गाड़ी सवार तीन युवकों ने कारिंदों को केबिन में बंद कर 13 हजार रुपये लूटे। 24 दिसंबर की रात्रि सिटी पेट्रो स्टेशन से दूसरी बार 60 हजार रूपये की नकदी लूटकर तीन राऊंड फायर किए। पुलिस ने पंप लूटपाट की घटनाओं के बाद लुटेरों के स्केच जारी करते हुए एक लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी सुरक्षा सुनिश्चित हो
लुटेरे बेखौफ होकर पपों पर लूटपाट कर रहे हैं। आज स्थिति ये बनी हुई है कि न तो पंप संचालक महफूज हैं और न ही व्यापारी। पंजुआना, साहुवाला, ओढां व रोड़ी में पंप लूट की छह घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस एक भी घटना को नहीं सुलझा पाई। पुलिस का कहना है कि पंप जल्दी बंद कर दिए जाएं या वहां पर कै श न रखा जाए। लेकिन ये इसलिए संभव नहीं है कि पेट्रोल पंप एमआरटीपीएस में आते हैं। ऑयल कंपनियाें का समय निर्धारित है। इसलिए इसमें हम मनमर्जी नहीं कर सकते। रही बात कैश की तो कुछ कैश तो पंपों पर रखना ही पड़ता है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि पंपो पर विशेष गश्त करते हुए जिला में नाकाबंदी कड़ी करते हुए पंप संचालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। अगर यही हालात रहे तो पंप खोलना भी मुहाल हो जाएगा।
--शीतल झूंथरा, उप-प्रधान (हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन)

पंप संचालक बोले, अगर लुटेरे इसी तरह बेखौफ रहे तो पंप खोलना भी हो जाएगा मुश्किल
-ढाई माह के अंतराल में हो चुकी पंप लूट की छह घटनाएं


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed