फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   घटना एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

घटना एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

Sat, 30 Mar 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
घटना एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद
गैस वेल्डिंग मशीन से शटर काटकर एटीएम से चोरी का प्रयास
विज्ञापन

कालांवाली। चोरों ने डेरा जगमालवाली के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पिपली की शाखा के बाहर लगी एटीएम मशीन के शटर को शुक्रवार अलसुबह गैस वेल्डिंग मशीन से काटकर रुपये चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सायरन बजने के कारण वे चोरी किए बिना ही भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर कालांवाली के थाना प्रभारी रोहताश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। चोरी की ये घटना एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
पुलिस ने बताया कि सीस्ीटीवी फुटेज के अनुसार दो युवक अलसुबह करीब तीन बजे एटीएम मशीन के पास पहुंचे। उन्होंने गैस बैल्डिंग की सहायता से मशीन कैबिन के शटर के सैंटर लॉक व साइडों पर लॉक लगाने वाली पत्तियों को काट कर अलग कर दिया। इसके बाद दोनों चोर केबिन में घुसे और मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया। उनकी इस हरकत के बाद मशीन का सायरन बज गया और वे घबरा कर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार चोर एक वाहन में गैस वेल्डिंग सैट लेकर आए होंगे और उससे ही शटर को काटा गया। चोरों ने इस घटना का अंजाम देने के लिए करीब एक घंटा लगा दिया परंतु मशीन का सायरन बजने से वे वारदात को अंजाम देने में असफल रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
इस संबंध में बैंक के प्रबंधक सुदेश वर्मा ने बताया कि बैंक की एटीएम मशीन का सर्विस सिस्टम मुंबई से जुडे़ होने के कारण ही चोरी होने से बच गई। हालांकि उस समय एटीएम मशीन में कैश नहीं था लेकिन फिर भी बचत रही। बैंक के बाहर स्ट्रीट लाइट का उचित प्रबंध न होने व सीसीटीवी कैमरे उच्च गुणवत्ता के न होने पर उन्होंने कहा कि इस बारे उच्चाधिकारियों को लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि बैंक के मुख्यालय से सूचना मिलने पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे परंतु चोर उनसे पहले ही फरार हो गए थे। बैंक द्वारा लिखित में शिकायत देने के बाद इसकी जांच शुरू की जाएगी और चोरों को जल्द काबू किया जाएगा। सूचना मिलने पर फिंगर प्रिंटर विशेषज्ञ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने भी चोरी से जुडे़ तथ्यों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed