फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आंगनवाड़ी केंद्र से हजारों का गेहूं चोरी

आंगनवाड़ी केंद्र से हजारों का गेहूं चोरी

Fri, 21 Dec 2018 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी केंद्र से हजारों का गेहूं चोरी
आंगनबाड़ी केंद्र से हजारों का गेहूं चोरी
विज्ञापन

ओढां। गांव पंजुआना में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का गेहूं चोरी कर ले गए। सुबह सेंटर संचालिका को घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका वीना कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर को छुट्टी के बाद वह केंद्र को ताला लगाकर घर चली गई थी। वीरवार को केंद्र पर आई तो स्टोर के कमरे का ताला टूटा पड़ा मिला। अंदर जाकर देखा तो गेहूं की 10 बोरियां करीब 5 क्विंटल गायब थी। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं ,गांव भावदीन में स्थित स्कूल से चोर इनवर्टर की तीन बैटरी चुराकर ले गए। स्कूल इंचार्ज हीरालाल को सुबह चोरी की घटना बारे पता चला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed