फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जानलेवा हमला करने वाले युवक को चार साल कैद

जानलेवा हमला करने वाले युवक को चार साल कैद

Wed, 17 Oct 2018 01:18 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने वाले युवक को चार साल कैद
जानलेवा हमले के दोषी युवक को चार साल कैद
विज्ञापन

सिरसा। सत्र न्यायालय ने जानलेवा हमले के दोषी गांव मलड़ी निवासी संतोख सिंह को चार साल कैद व 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर चार माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में थाना बड़ागुढ़ा पुलिस ने संतोख सिंह के खिलाफ मई 2015 में केस दर्ज किया था।

मामले के अनुसार गांव बप्पा निवासी सुखमंदर सिंह का मलड़ी निवासी संतोख सिंह के साथ पुराना विवाद चल रहा था। इसी के चलते 26 मई 2015 को संतोख सिंह ने सुखमंदर पर पिस्तौल से गोली चला दी। इससे सुखमंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल मेें दाखिल करवाया। पुलिस ने घायल सुखमंदर का बयान दर्ज करके आरोपी संतोख के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को न्यायाधीश मुनीष कुमार की कोर्ट ने संतोख सिंह को दोषी करार देकर चार साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed