{"_id":"5bae8db6867a557ff567105f","slug":"181538166198-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को ट्यूशन सेंटर छोड़कर लौट रही महिला का गला दबोचकर बाइक सवार युवकों ने छीनी चैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को ट्यूशन सेंटर छोड़कर लौट रही महिला का गला दबोचकर बाइक सवार युवकों ने छीनी चैन
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे को ट्यूशन सेंटर छोड़कर लौट रही महिला से छीनी चेन
सिरसा। गोशाला मोहल्ले की गली शिव मंदिर वाली में शुक्रवार को दिन दहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चैन छीन ली । पीड़ित महिला शाम सवा चार बजे अपने बच्चे को ट्यूशन सेंटर छोड़कर वापस घर लौट रही थी। वारदात के दौरान गली में खड़े एक युवक ने बाइक के पीछे बैठे युवक को दबोच लिया था लेकिन युवक के साथी उसे छुड़ाकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर सीआईए व शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला व उसके पति का बयान दर्ज करके चैन छीनकर फरार हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गोशाला मोहल्ला की गली दर्जी वाली निवासी सुरेंद्र सैनी की पत्नी सपना शुक्रवार शाम चार बजे अपनी बेटी को ट्यूशन सेंटर छोड़ने गई थी। वापस घर लौटते समय सवा चार बजे गली शिव मंदिर वाली में पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए। इस दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक ने पीछे से सपना का गला दबोच लिया और झप्पटा मारकर उसके गले से सोने की चैन छीन ली। घटना के बाद तीनों बाइक सवार फरार होने लगे तो गली में खड़े साहिल गुर्जर ने बाइक के पीछे बैठे युवक को नीचे खींच लिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद युवक के दोनों साथियों ने साहिल को थप्पड़ मारकर अपने साथी को छुड़वाया और उसे लेकर बाइक पर सवार होकर खाजाखेड़ा रोड की ओर फरार हो गए।
साहिल की मदद के लिए कोई नहीं आया
साहिल गुर्जर का कहना है कि उसने चेन छीनकर भागकर युवकों में से बाइक के पीछे बैठे एक युवक पकड़ लिया और शोर मचाकर गली वासियों से मदद करने को कहा। सब लोग तमाशा देखते रहे और कोई भी उसका साथ देने नहीं आया। युवक के दोनों साथी साहिल को थप्पड़ मारकर अपने साथी को छुड़ाकर ले गए। साहिल का कहना है कि अगर दो लोग भी उसकी सहायता के लिए आ जाते तो तीनों युवकों को दबोचा जा सकता था। तीनों युवक बिना नंबर के बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
अब तक हो चुकी हैं 11 वारदातें
शहर में स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 18 अगस्त 2018 की रात से स्नेचिंग का सिलसिला शुरू हुआ था। तब से लेकर शहर में छीना झपटी की 11 वारदातें हो चुकी हैं। अब तक पुलिस एक भी वारदात की गुत्थी सुलझा नहीं पाई है। लगातार बढ़ती घटनाओं से शहर वासियों में भय का माहौल है। सबसे ज्यादा घटनाएं सुबह व रात के समय नकदी छीनने की हुई हैं और इन वारदातों को बाइक सवार युवकों ने ही अंजाम दिया। बुधवार रात को एक ऑटो चालक से 2800 रुपये छीनने के घटना शिव चौक के पास हुई थी।
पीड़ित महिला की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीआईए व शहर पुलिस युवकों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्त में लिया जाएगा।
सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता सिरसा।