{"_id":"5b89a92a42c7924656043d98","slug":"181535748394-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकरी फोरमेन के कमरे से नगदी व सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैकरी फोरमेन के कमरे से नगदी व सामान चोरी
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैकरी फोरमेन के कमरे से नकदी व सामान चोरी
सिरसा। कंगनपुर रोड स्थित बांसल वैष्णों बैकरी में तैनात फोरमेन के कमरे में रात्रि को चोरों ने सेंधमारी कर हजारों की नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह उसे घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दी शिकायत में कंगनपुर रोड स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह यहां स्थित एक बैकरी में बतौर फोरमेन तैनात है। 30 अगस्त की रात्रि को वह रोजाना की भांति खाना खाकर सो गया। देर रात्रि किसी व्यक्ति ने उसके कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे एक सूटकेश में रखी करीब 12 हजार की नकदी, तीन मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस व कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह उसे घटना बारे पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर आगामी जांच शुरू की। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।