फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ब्लेकमेल के आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल

ब्लेकमेल के आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल

Sat, 30 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
ब्लेकमेल के आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल

विज्ञापन
रानियां। रानियां के युवक को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार 4 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि रानियां निवासी युवक मनजीत को बठिंडा की एक लड़की ने प्रेम जाल में फंसाया है। युवती मनजीत को बठिंडा आने के लिए बुलाती रही और हर बार युवक उसे वहां जाने के लिए मना करता रहा। युवती ने अपने गिरोह के लोगों से बात की और 27 जून को रानियां में उसकी तलाश के लिए उक्त 4 व्यक्तियों को भेज दिया। गिरोह के सदस्य युवक मनजीत से मिले और उसे कहा कि लड़की ने जहर खा लिया है और डॉक्टर उसे बचाने के लिए 1 लाख 10 हजार रुपये मांग रहे है। यदि पैसे न दिए तो आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तुम पर केस दर्ज होगा। युवक ने अपने परिजनों को बात बताई और दोनों पक्षों में मामला 70 हजार रुपये में रफा-दफा करने की बात तय हो गई। युवक के परिजनों ने 28 जून को पैसे देने की बात कही। गिरोह के सदस्य बठिंडा वापस चले गए। इसके बाद युवक के परिजनों ने शहर के प्रमुख लोगों को साथ लेकर पुलिस को सूचित किया। 28 जून को युवक ने फोन करके उक्त लोगों को एक होटल में बुलाया और 50 हजार रुपये दे दिए। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार करके 50 हजार रुपये की राशि जब्त कर ली। थाना प्रभारी दले राम ने बताया कि चारों आरोपी बठिंडा निवासी प्रगट सिंह, मिता खान, विक्रम सिंह, बलकरण सिंह को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


नौ गजा पीर पर सालाना मेला 12 को
रानियां। गांव रामपुरथेड़ी स्थित डेरा बाबा नौ गजा पीर की दरगाह पर सालाना मेला व भंडारा 12 जुलाई दिन वीरवार को मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए गद्दीनशीन बीबी मनप्रीत कौर ने कहा कि चादर की रस्म 10:15 बजे होगी और सारा दिन पीरों का दीवान लगाया जाएगा। संगत के लिए गुरू का लंगर अटूट बरतेगा। उन्होंने क्षेत्र की संगत से अपील की कि मेले में बढ़चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed