फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   करंट से एयरफोर्स कर्मी की मौत

करंट से एयरफोर्स कर्मी की मौत

Sat, 19 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
करंट से एयरफोर्स कर्मी की मौत
करंट से एयरफोर्स कर्मी की मौत
विज्ञापन

सिरसा ।
डबवाली रोड स्थित एयरफोर्स स्टेशन में स्थित होटमिक्स प्लांट में कार्य करते वक्त एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के कर्मचारियों ने घटना बाबत उच्चाधिकारियों को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार मूल रूप से मध्यप्रदेश के एटवारवास थाना बिराजपुर निवासी करीब 20 वर्षीय इसीराम पुत्र हरीराम, जोकि सिरसा में स्थित एयरफोर्स स्टेशन में होटमिक्स प्लांट में काफी समय से कार्यरत था। गत दिवस की सांय प्लांट में कार्य करते वक्त वह करंट की चपेट में आ गया, जिस पर वह बेसुध होकर गिर पड़ा। आसपास के कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed