फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एसआईटी समक्ष पेश हुई डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसां

एसआईटी समक्ष पेश हुई डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसां

Thu, 15 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एसआईटी समक्ष पेश हुई डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
पंचकूला पुलिस की गिरफ्त से बचती फिर रही डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपसना इंसां आखिरकार बुधवार को सिरसा एसआईटी समक्ष पेश हो गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सिरसा एसआईटी इंचार्ज डीएसपी अजय शर्मा ने पांच घंटे तक विपसना से पूछताछ की।
सिरसा पुलिस ने पंचकूला पुलिस को भी विपसना इंसां के पेश होने के संबंध में सूचना दी, लेकिन पंचकूला पुलिस ने इसके बाद सिरसा एसआईटी से कोई संपर्क नहीं साधा। लिहाजा शाम साढ़े पांच बजे पूछताछ खत्म होने पर सिरसा एसआईटी ने विपसना इंसां को वापस जाने दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वापस जाते समय विपसना इंसां से मीडिया ने सवाल किए तो उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और अपनी गाड़ी में बैठकर वापस डेरा सच्चा सौदा रवाना हो गई।
विज्ञापन

सिरसा एसआईटी ने मंगलवार को विपसना इंसां को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए 14 फरवरी को पेश होने को कहा था। बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। इसके बाद सिरसा एसआईटी इंचार्ज डीएसपी अजय शर्मा के ऑफिस में महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में सिरसा एसआईटी ने उससे सिरसा हिंसा व डेरा सच्चा सौदा से सामान गायब होने के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सदर थाना पुलिस करेगी पूछताछ
सदर थाना पुलिस की ओर से भी विपसना इंसां को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था। 15 फरवरी को सदर थाना पुलिस विपसना से पूछताछ करेगी। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि महिला पुलिस के साथ सदर पुलिस शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा में जाकर विपसना से पूछताछ करेगी। किसी महिला को पूछताछ के लिए थाने में नहीं बुलाया जा सकता, इसलिए पूछताछ डेरा सच्चा सौदा में ही होगी।

एसआईटी ने पूछे ये सवाल
विपसना इंसां से पूछताछ करने के लिए सिरसा एसआईटी ने करीब 190 सवालों की सूची तैयार की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनमें से ज्यादातर अहम सवालों के जवाब विपसना ने दिए।
एसआईटी : 25 अगस्त 2017 को सिरसा में हुई हिंसा के समय आप कहां थी?
विपसना: मैं 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा में ही थी।
एसआईटी: उस समय आप डेरा में क्या कर रही थी?
विपसना: मैं और डेरा प्रबंधन के लोग अनुयायियों से शांति से प्रभु सिमरन करने को बोल रही थी।
एसआईटी: शांति से सिमरन करने वाले अनुयायी फिर हिंसा करने पर कैसे उतारू हो गए?
विपसना: ये सब कैसे हुआ मुझे नहीं पता।
एसआईटी: बिना उकसावे के कोई हिंसा के लिए कैसे भड़क सकता है?
विपसना: मैंने किसी को नहीं भड़काया, ये शरारती तत्वों का किया धरा है।
एसआईटी: डेरे में लोगों के पास लाठियां व पेट्रोल बम कैसे आए?
विपसना: ये मुझे नहीं मालूम।
एसआईटी: डेरे से सामान कैसे गायब हो गया?
विपसना: हिंसा भड़कने के बाद हर तरफ भगदड़ मची हुई थी, ऐसे में डेरा से कौन क्या लेकर बाहर भागा मुझे नहीं मालूम।
एसआईटी: हिंसा की साजिश क्या डेरा सच्चा सौदा में ही रची गई थी?
विपसना: इस बारे में मुझे कुछ नहीं मालूम।

अब मैं यही रहूंगी
विपसना इंसां ने एसआईटी को लिखित में दिया है कि ‘अब मैं कहीं नहीं जाऊंगी, जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा वह हाजिर हो जाएगी। पंचकूला पुलिस पूछताछ करना चाहती है तो डेरा सच्चा सौदा में आ सकती है।


फिर की जा सकती है पूछताछ
डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसां को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को वो जांच में शामिल होने के लिए एसआईटी समक्ष पेश हुई। हमें उससे जो जानना था उस संबंध में उससे काफी सवाल पूछे। जरूरत पड़ी तो फिर से पूछताछ की जाएगी। पंचकूला पुलिस को विपसना के बारे में सूचना दे दी गई थी, लेकिन पंचकूला पुलिस ने दोबारा संपर्क नहीं साधा। पूछताछ का मेन मकसद सिरसा हिंसा और डेरा सच्चा सौदा से सामान कैसे गायब हुआ था। विपसना ने लिखित में दिया है कि वह अब डेरा सच्चा सौदा में ही है और जांच में सहयोग करेगी।
-अजय शर्मा, डीएसपी एवं एसआईटी इंचार्ज, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed