फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विवाहिता से मारपीट कर गर्म चिमटे से दागा

विवाहिता से मारपीट कर गर्म चिमटे से दागा

Wed, 20 Feb 2019 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से मारपीट कर गर्म चिमटे से दागा
विवाहिता से मारपीट कर गर्म चिमटे से दागा
विज्ञापन

सिरसा। बी ब्लॉक निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है। विवाहिता का आरोप है कि नौ फरवरी को ससुराल वालों ने गर्म चिमटे से उसके पैरों के तलवे दागे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोगा निवासी सुमीता ने अपनी शिकायत में बताया कि बी ब्लॉक निवासी कार्तिक अरोड़ा से उसकी शादी 8 जुलाई 2012 को हुई थी। 31 मार्च 2013 को उसने पुत्र को जन्म दिया। आपसी अनबन होने के कारण उसने मोगा में 2 नवंबर 2018 को ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडना मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप है कि उसका पति 21 अगस्त 2018 को उसके पुत्र को जबरदस्ती ले गया।
विज्ञापन

8 फरवरी 2019 को वह अपने बेटे से मिलने और घर बसाने के लिए ससुराल आई थी। आरोप है कि उसकी सास ने पहले उसे पीटा और फिर एक कमरे में बंद कर दिया। नौ फरवरी को ससुराल वालों ने गर्म चिमटे से उसके पैरों के तलवे दागे और हाथों के पीछे गर्म चिमटा लगाया। सुमिता का कहना है कि उसने एनजीओ संचालिका अमनदीप कौर को घटना की जानकारी दी। जब एनजीओ के सदस्य समझाने के लिए आए तो ससुरालजनों ने उनके साथ भी हाथापाई की। आरोप है कि सास ने चुन्नी से उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश भी की। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि सुमीता की शिकायत पर आरोपी पति कार्तिक, सास, ससुर, ननदोई व एक अन्य के खिलाफ मारपीट, साजिश रचने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed