फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मुनीम से 20 लाख रुपये की लूट का मामला:

मुनीम से 20 लाख रुपये की लूट का मामला:

Mon, 10 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
मुनीम से 20 लाख रुपये की लूट का मामला:
कालिया को जेल भेजा रिमांड के बाद बरामद किए एक लाख 24 हजार रुपये
विज्ञापन

सिरसा। मुनीम से 20 लाख रुपये लूटने के मामले में चौथे आरोपी कालिया को रविवार दोपहर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो दिन की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने कालिया के पास से एक लाख 24 हजार रुपये व वारदात में इस्तेमाल दातर बरामद किया। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर दलेराम का कहना है कि वारदात में शामिल रहे चारों आरोपी जेल जा चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से 15 लाख 19 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

ये था पूरा घटनाक्रम
26 नवंबर 2018 को प्रॉपर्टी डीलर अनुपम सिंगला ने एक फर्म को पेमेंट देनी थी। अनुपम सिंगला ने मुनीम अविनाश बाइक व जीतू को एसबीआई मेन ब्रांच से रुपये निकलवाने के लिए भेजा। अविनाश बाइक पर व जीतू स्कूटी पर सवार होकर सुबह साढ़े 11 बजे बैंक में पहुंचे। दोनों ने बैंक से 38 लाख रुपये निकलवाए। दोनों ने 18 लाख रुपये एक बैग में डाले व दूसरे बैग में 20 लाख रुपये। करीब साढ़े 12 बजे मुनीम जीतू 18 लाख रुपये वाला बैग अपनी स्कूटी में डालकर बैंक से रवाना हुआ और अविनाश 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर। बैंक के मेन गेट से बाहर निकलते ही सुविधा मार्ग के मोड पर दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने अविनाश की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। इतने में एक बाइक सवार युवक यहां पहुंच गया। तीनों ने अविनाश पर तेजधार हथियार से हमला करके रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed